जालंधर में पावर काम ने गिराई इंडस्ट्री पर बिजली, एलएस कनेक्शन इंडस्ट्री 24 घंटे के लिए बंद

पावर काम की तरफ से महानगर की लार्ज सप्लाई (एलएस) कनेक्शन धारक इकाइयों को आगामी 24 घंटे के लिए वीकली ऑफ करने का फरमान जारी कर दिया गया है। पावर कॉम की तरफ से वीकली ऑफ करने के लिए समय रहते इंडस्ट्री को सूचित नहीं किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 01:24 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 01:24 PM (IST)
जालंधर में पावर काम ने गिराई इंडस्ट्री पर बिजली, एलएस कनेक्शन इंडस्ट्री 24 घंटे के लिए बंद
पावरकाम की कारगुजारी ने इंडस्ट्री को बुरी तरह से परेशान कर डाला है।

जालंधर [मनुपाल शर्मा]। बिजली की भारी किल्लत से ज्यादा पावरकाम की कारगुजारी ने इंडस्ट्री को बुरी तरह से परेशान कर डाला है। पावर काम की तरफ से महानगर की लार्ज सप्लाई (एलएस) कनेक्शन धारक इकाइयों को आगामी 24 घंटे के लिए वीकली ऑफ करने का फरमान जारी कर दिया गया है। परेशानी इस बात की रही है कि पावर कॉम की तरफ से वीकली ऑफ करने के लिए समय रहते इंडस्ट्री को सूचित नहीं किया गया है। वीकली ऑफ करने के लिए वीरवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक तक की समय अवधि निर्धारित की गई, लेकिन इंडस्ट्री संचालकों को इस बारे में जानकारी 9 बजे के लगभग मिल सकी। सुबह 9 बजे तक इंडस्ट्रीज में सैकड़ों की संख्या में लेबर आ चुकी थी और लोहे की ढलाई का काम करने वाली इकाइयों में फर्नेस में माल भी डाला जा चुका था। वीकली ऑफ रखने के फरमान के साथ चेतावनी भी दी गई जो इंडस्ट्री संचालकों को भारी रोष में ले आई है। चेतावनी दी गई है कि पावर कॉम का फ्लाइंग स्क्वायड लगातार चेकिंग करता रहेगा कि वीकली ऑफ को 100 फीसद लागू करवाया जाए। जो भी इंडस्ट्री आगामी 24 घंटे के लिए वीकली ऑफ नहीं करेगी और उत्पादन करती पाई जाएगी। पावर काम का फ्लाइंग स्क्वायड संबंधित इंडस्ट्री का कनेक्शन काट देगा।

पॉवर काम इंडस्ट्री को परेशान कर रहा है : रविंदर धीर

खेल उद्योग संघ संघर्ष समिति एवं ट्रेडर्स फोरम के वरिष्ठ नेता रविंदर धीर ने कहा कि अगर बिजली के बिल एसएमएस अथवा ईमेल से आ सकते हैं तो वीकली ऑफ रखने संबंधी जानकारी भी समय रहते दी जा सकती थी। मीडिया के जरिए इंडस्ट्री को सूचित किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि पॉवर काम की तरफ से नाहक इंडस्ट्री को परेशान किया जा रहा है।

जब तक आदेश पहुंचे तब तक फर्नेस चालू की जा चुकी थी : बलराम कपूर

महानगर में ऑटो पार्ट्स का उत्पादन करने वाली बड़ी कंपनी जेएमपी ग्रुप के संचालक बलराम कपूर ने कहा कि जब तक आदेश पहुंचे तब तक फर्नेस चालू की जा चुकी थी और उसमें माल भी डाला जा चुका था। एक हजार के लगभग श्रमिक भी पहुंच चुके थे। फर्नेस को ठंडा करने के लिए 3 घंटे का समय लगता है। एकदम से वीकली ऑफ करने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

लेबर वापस भेजनी पड़ी : नरेंद्र सिंह सग्गू

जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सग्गू ने कहा कि पावर काम की तरफ से लिया गया निर्णय इंडस्ट्री में भारी सहम पैदा कर गया है। दूर-दूर से आई लेबर वापस भेजनी पड़ी है। 24 घंटे की बजाय शिफ्ट में बिजली कट देना चाहिए था ताकि इंडस्ट्री चलती रहती।

chat bot
आपका साथी