पंजाब से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली ट्रैक्टर परेड में लेंगे हिस्सा, तस्वीरों में देखें जोश

Kisan Tractor Parade Delhi कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड में बड़ी संख्या में पंजाब के किसान हिस्सा लेंगे। सूबे से किसान बड़े काफिलों में दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:56 PM (IST)
पंजाब से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली ट्रैक्टर परेड में लेंगे हिस्सा, तस्वीरों में देखें जोश
पंजाब-जम्मू बार्डर से दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने जाते हुए किसान। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जम किसानों गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। इसे लेकर बड़ी संख्या में पंजाब के किसान ट्रैक्टरों, मोटरसाइकिलों और कारों में दिल्ली की ओर रवाना हुआ है। जम्मू बार्डर पर रविवार को पूरे दिन ट्रैक्टरों की कतारें लगी रहीं।

इसी तरह पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के काफिलों में पंजाब के किसान दिल्ली रवाना हो गए हैं। अमृतसर, तरनतारन, पटियाला, लुधियाना और जालंधर सहित पंजाब के सभी बड़े जिलों के किसान अपने-अपने तरीके से दिल्ली कूच कर रहे हैं।  

लुधियाना से बड़ा काफिला लेकर किसान दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने रवाना हुए हैं।

शादी से पहले समर्थन... रविवार को अंबाला से राजपुरा बरात लेकर पहुंचे इंदरजीत सिंह ने गुरुद्वारे में जाने से पहले किसानों के समर्थन में नारे लगाए।

हम किसान हैं, आतंकवादी नहीं

दिल्ली रवाना होने वाले किसानों के दिल में इस बात का दर्द भी दिखा कि उनके विरोध को शरारती तत्वों के कारण गलत प्रचार भी मिल रहा है। इसी कारण कई वाहनों पर किसान ये लिखकर दिल्ली जाते देखे गए कि 'हम किसान हैं, आतंकवादी नहीं। उन्होंने ये पोस्टर अपने वाहनों पर लगाए हुए थे। 

रविवार को जालंधर से दिल्ली कूच करते किसानों ने अपनों वाहनों पर हम आतंकवादी नहीं के पोस्टर लगाकर गलत प्रचार को लेकर विरोध जताया। 

किसी भी तरह दिल्ली पहुंचने की होड़

पंजाब के किसानों में किसी भी तरह दिल्ली पहुंचने की होड़ लगी हुई है। वे बसों, ट्रकों, मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टर के पीछे बने विशेष स्थानों में बैठकर दिल्ली गए। पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर पर एक ट्रैक्टर के पीछे ही लोग आराम से रजाई लेकर बैठे है जबकि ट्रैक्टर सड़क पर सरपट दौड़ा जा रहा है। उधर, शंभू बार्डर के टोल Œलाजा पर पंजाब से आने वाले ट्रैक्टरों का हौसला बढ़ाने के लिए काफी लोग एकत्र हुए। उन्होंने उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। 

रविवार को पटियाला के शंभू बार्डर पर ट्रैक्टर पर विशेष इंतजाम के साथ दिल्ली जाते हुए किसान।

chat bot
आपका साथी