करतारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए गुरुद्वारा गंगसर से आया लंगर, सुबह 10 बजे से परेशान थे लोग

पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण कई जगहों पर किसानों ने रेल ट्रेक जाम किए हुए हैं। करतारपुर में भी सुबह 10 बजे से यात्री परेशान थे। वहीं गुरुद्वारा गंगसर की ओर से यात्रियों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:36 PM (IST)
करतारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए गुरुद्वारा गंगसर से आया लंगर, सुबह 10 बजे से परेशान थे लोग
करतारपुर रेलवे स्टेशन पर लाइनों में बैठकर लंगर खाते हुए यात्री।

संवाद सहयोगी, करतारपुर। पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण कई जगहों पर किसानों ने रेल ट्रेक जाम किए हुए हैं। करतारपुर में भी दादर एक्सप्रेस रेलगाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई है। रेलगाड़ी में 250 के करीब यात्री सवार थे। आंदोलन के कारण सभी यात्री यहीं रेलवे स्टेशन पर ही खड़े हैं। वहीं यात्रियों की परेशानी को देखते हुए गुरुद्वारा गंगसर साहिब की ओर से यात्रियों के लिए चावल, रोटी व बच्चों के लिए दूध रेलवे स्टेशन पर भेजा गया। वहीं सेवादारों की ओर से यात्रियों को लाइनों में बैठाकर लंग खिलाया गया। वहीं लोगों ने लंगर मिलने पर राहत की सांस ली। बता दें कि सुबह 10 बजे से करतारपुर रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस खड़ी थी।

वहीं जिन यात्रियों ने जालंधर जाना था वह बस स्टैंड से बस पर सवार होकर रवाना हुए। वहीं इस संबंध में टीटीई जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण रेल को करतारपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेल में  250 के करीब यात्री सवार थे। वहीं कुछ जालंधर जाने वाले यात्री बसों पर सवार हो कर चले गए। कई यात्री अभी भी किसान आंदोलन के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

भोगपुर में प्रकाशोत्सव को समर्पित 18 पाठों के भोग डाले

नंगल बेट अलोवाल गुरुद्वारा सिंघां शहीदां डेरा बाबा जरनैल सिंह जी में श्री गुरु राम दास के प्रकाशोत्सव को समर्पित 18 पाठों के भोग डाले गए। इसमें रागी जत्थों ने दीवान लगाया। गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया। इस मौके पर प्रवचन करते हुए बाबा सुख¨वदर सिंह ने कहा कि परमात्मा का नाम लेने से ही सभी के दुख दूर होते हैं। उन्होंने संगत से अपील की कि हमें सुबह शाम भगवान का नाम जपना चाहिए और सिमरन करना चाहिए। इस दौरान बाबा सुख¨वदर सिंह ने बताया कि 19, 20 व 21 नवंबर को लड़कियों के आनंद कारज किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी