विधानसभा हलका टांडा उड़मुड़ के लखविंदर लक्खी बसपा में शामिल Jalandhar News

विधानसभा हलका टांडा उड़मुड़ से लखविंदर सिंह लक्खी गिलजियां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल व राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की उपस्थिति में बसपा में शामिल हो गए। लक्खी ओबीसी समुदाय से संबंधित एक सिख चेहरा हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:47 AM (IST)
विधानसभा हलका टांडा उड़मुड़ के लखविंदर लक्खी बसपा में शामिल Jalandhar News
लखविंदर सिंह लक्खी गिलजियां बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। विधानसभा हलका टांडा उड़मुड़ से लखविंदर सिंह लक्खी गिलजियां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल व राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की उपस्थिति में बसपा में शामिल हो गए। लखविंदर लक्खी को पार्टी में शामिल करते हुए बेनीवाल और गढ़ी ने संयुक्त रूप से कहा कि लक्खी ओबीसी समुदाय से संबंधित एक सिख चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि बसपा का मकसद पंजाब विरोधी कांग्रेस को हराकर गठबंधन सरकार बनाना है। कांग्रेस ने पंजाबियों से खोखले वादे किए। नए प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है, जिनमें से एक टांडा विधानसभा से भी है।

इस अवसर पर भगवान सिंह चौहान, गुरलाल सैला, रंजीत कुमार, दलजीत राय, महिंदर सिंह संधरा, मनिंदर सिंह शेरपुरी, डॉ सुखबीर सालारपुर, सुखदेव बिट्टा, सतपाल मुल्तानी, डॉ जसपाल सिंह, जसविंदर दुग्गल, मंजीत सहोता, संतोख सिंह नारियाल, कुलदीप बिट्टू, जसवीर सिंह माही, रतन चंद, पटेल सिंह धुग्गा, गुरदीप सिंह, चमन लाल सीकरी, सुरजीत लाल, चमन लाल जसमेर, जत्थेदार तारा सिंह सदस्य एसजीपीसी, इकबाल सिंह जोहल, सुरजीत सिंह कैरे, ब्लाक समिति सदस्य जसवंत सिंह बिट्टू, पार्षद लखविंदर सिंह मुल्तानी, सरबजीत सिंह गोल्डी, जसविंदर सिंह मनी, वरिंदर सिंह नंगली, कश्मीर सिंह बबलू, बलविंदर सिंह बब्बू, लखविंदर सिंह सेठी, सुमन खोसला पार्षद, पार्षद सोनू खन्ना, मिंदर सिंह डीमाना व बचन सिंह डडियां आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी