टांडा उड़मुड़ के लखविंदर लक्खी गिलजियां बसपा में शामिल, पार्टी ने बनाया विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी

जालंधर में लखविंदर लक्खी को बसपा में शामिल करते हुए बेनीवाल और गढ़ी ने कहा कि लक्खी ओबीसी समुदाय से संबंधित सिख चेहरा हैं और सरपंच ब्लॉक समिति जिला परिषद और क्षेत्र के राज्य स्तरीय अध्यक्ष और पिछड़े वर्गों के लिए कार्य कर चुके हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:07 PM (IST)
टांडा उड़मुड़ के लखविंदर लक्खी गिलजियां बसपा में शामिल, पार्टी ने बनाया विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी
जालंधर में सोमवार को बसपा ज्वाइन करते हुए लखविंदर। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। विधानसभा हलका टांडा उड़मुड़ से लखविंदर सिंह लक्खी गिलजियां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए हैं। पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल व राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की उपस्थिति में वह बसपा में शामिल हुए। लखविंदर लक्खी को पार्टी में शामिल करते हुए बेनीवाल और गढ़ी ने कहा कि लक्खी ओबीसी समुदाय से संबंधित सिख चेहरा हैं और सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद और क्षेत्र के राज्य स्तरीय अध्यक्ष और पिछड़े वर्गों के लिए कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह समाजसेवी एवं राजनीतिक दिग्गज भी हैं।

संगत सिंह गिलजियां की करेंगे घेराबंदी

उन्होंने कहा कि बसपा का मकसद पंजाब विरोधी कांग्रेस को हराकर गठबंधन सरकार बनाना है। कांग्रेस ने साढ़े चार पंजाबियों से खोखले वादे किए। नए प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है, जिनमें से एक टांडा विधानसभा से भी है। उन्होंने कहा कि बसपा पंजाब से कांग्रेस को हराएगी। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां को हराने के लिए भी बसपा कड़ी मेहनत करेगी। बता दें कि कांग्रेस ने पिछले दिनों ही संगत नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कांग्रेस प्रधान के रूप में ताजपोशी के दौरान संगत सिंह गिलजियां को कार्यवाहक अध्यक्ष पद से नवाजा है।

इस अवसर पर भगवान सिंह चौहान, गुरलाल सैला, रंजीत कुमार, दलजीत राय, महिंदर सिंह संधरा, मनिंदर सिंह शेरपुरी, डॉ सुखबीर सालारपुर, सुखदेव बिट्टा, सतपाल मुल्तानी, डॉ जसपाल सिंह, जसविंदर दुग्गल, मंजीत सहोता, संतोख सिंह नारियाल, कुलदीप बिट्टू, जसवीर सिंह माही , रतन चंद,  पटेल सिंह धुग्गा, गुरदीप सिंह, चमन लाल सीकरी, सुरजीत लाल, चमन लाल जसमेर, जत्थेदार तारा सिंह सदस्य एसजीपीसी, इकबाल सिंह जोहल, सुरजीत सिंह कैरे, जसवंत सिंह बिट्टू सदस्य ब्लॉक समिति, लखविंदर सिंह मुल्तानी पार्षद, सरबजीत सिंह गोल्डी, जसविंदर सिंह मनी, वरिंदर सिंह नंगली, कश्मीर सिंह बबलू, बलविंदर सिंह बब्बू, लखविंदर सिंह सेठी, सुमन खोसला पार्षद, सोनू खन्ना पार्षद, मिंदर सिंह डीमाना, बचन सिंह डडियां आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी