किट्टी पार्टी में पंजाबी संस्कृति से रू-ब-रू हुई महिलाएं
शहर फ्रेंड्स फार लाइफ की लेडीज ने फरवरी के आखिरी दिन को अलविदा कहने के लिए किट्टी पार्टी का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, जालंधर : शहर फ्रेंड्स फार लाइफ की लेडीज ने फरवरी के आखिरी दिन को अलविदा कहने के लिए किट्टी पार्टी का आयोजन किया। इसमें शामिल होकर उन्होंने काफी मस्ती की और पंजाबी सभ्यता से रू-ब-रू हुई। वेस्टर्न ड्रेस में सज कर लेडीज किट्टी पार्टी में पहुंची थीं। शीतल की अध्यक्षता में आयोजित इस पार्टी में सभी सदस्यों ने खूब मस्ती की। इस दौरान पंजाब का प्रसिद्ध व्यंजन मक्की की रोटी और सरसों के साग का महिलाओं ने लुत्फ उठाया। इसके बाद ग्रुप की महिलाओं ने गिद्दा और भंगड़ा डाला। किट्टी पार्टी में पंजाबी कल्चर पर आधारित विरसे की झलक देखने को मिली।
फिर शुरू हुआ फोटो शूट सेशन, जिसके लिए वो घर से काफी सज संवर कर पहुंची थीं। इन यादों को संजोए रखने के लिए सबने सिर पर फुलकारी लेकर चरखा के साथ दिलकश अंदाज में फोटो खिंचवाई। आखिर में महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। सभी महिलाओं ने अपने ग्रुप के नाम की मेहंदी हाथों में लगाई। इस कल्चर पार्टी में ग्रुप की सभी सदस्य ने आनंद उठाया। इस दौरान मीना, कुलदीप, शालू, प्रीति, गुरप्रीत, निधि, रवनीत, रुचि के साथ ग्रुप के अन्य मेंबर शामिल हुए।