समाज सेवा को समर्पित हैं जालंधर के कुलविंदर जौली बेदी, इंटरनेशनल ब्रिलियंस अवार्ड-2021 से हो चुके हैं अलंकृत

अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वयं सेवी संस्था रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष कुलविंदर सिंह जौली बेदी मानवता की सेवा को समर्पित हैं। स्पोर्ट्स कारोबारी तथा जिला भाजपा के प्रवक्ता होने के बावजूद उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के साथ अपना लगाव कभी भी कम नहीं होने दिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:21 AM (IST)
समाज सेवा को समर्पित हैं जालंधर के कुलविंदर जौली बेदी, इंटरनेशनल ब्रिलियंस अवार्ड-2021 से हो चुके हैं अलंकृत
समाज सेवा को समर्पित हैं जालंधर के कुलविंदर जौली बेदी।

जालंधर [शाम सहगल]। अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वयं सेवी संस्था रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष कुलविंदर सिंह जौली बेदी मानवता की सेवा को समर्पित है। धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों से जुड़कर जौली बेदी ने इंसानियत की सेवा के लिए कई ऐसे कदम अकेले ही उठाए हैं, जिसे संयुक्त रूप से भी नहीं उठाया जा सकता। बात भले ही कोरोना काल के दौरान गरीब तथा जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने की हो या फिर रोटरी क्लब के साथ जुड़कर फ्री मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाने की, कुलविंदर बेदी का नाम शिद्दत के साथ लिया जाता है। स्पोर्ट्स कारोबारी तथा जिला भाजपा के प्रवक्ता होने के बावजूद उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के साथ अपना लगाव कभी भी कम नहीं होने दिया। कारण, समाज सेवा का जज्बा बचपन से ही रहा है। जिसे सदैव बरकरार रखा। यहीं नहीं अपने संपर्क में आने वालों को भी वह मानवता की सेवा को प्रेरित करते हैं।

कोरोना कल में दी सेवाएं

कोरोना कॉल के दौर में जब लोग घर की दहलीज पार करने से भी कतराते थे, उस दौरान कुलविंदर जौली बेदी ने सड़कों पर उतर कर गरीब परिवारों को राशन मुहैया करवाया। वह बताते हैं कि बेरोजगारी के बीच परिवार चलाना उन लोगों के लिए चुनौती बन चुका था जो दिहाड़ीदार थे। ऐसे में इन परिवारों को राशन मुहैया करवाकर इंसानियत का धर्म निभाने का प्रयास किया है। यही कारण रहा कि संक्रमण के बीच मानवता की सेवा करते हुए कभी भी मनोबल नहीं गिरा। इसके अलावा उन्हें इंटरनेशनल ब्रिलियंस अवार्ड से भी अलंकृत किया जा चुका है। इसके अलावा सिग्नीफाइड सर्विस अवार्ड उनकी उपलब्धियों में शुमार है।

बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड भी किया हासिल

अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वयं सेवी संस्था रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष जंली बेदी ने अपने कार्यकाल के दौरान वह कार्य कर दिखाए, जिसे सरकार को करना होता है। यहीं कारण था कि रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 की तरफ से उन्हें वर्ष का बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड दिया गया। जौली बेदी के मुताबिक पिता पूर्व पार्षद कंवलजीत सिंह बेदी ने उन्हें सदैव समाज की सेवा करने की प्रेरणा दी। जिसे जीवन में अपनाया है।

chat bot
आपका साथी