शिक्षा के प्रचार तथा प्रसार को समर्पित थे स्व. कृष्ण चंद्र कपूर

भार्गव कैंप के सरकारी स्कूल में बतौर केमिस्ट्री शिक्षक सेवाएं देने के बाद उच्च शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करने वाले स्व. कृष्ण चंद्र कपूर ने शिक्षा के प्रचार तथा प्रसार के लिए कार्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:22 PM (IST)
शिक्षा के प्रचार तथा प्रसार को समर्पित थे स्व.  कृष्ण चंद्र कपूर
शिक्षा के प्रचार तथा प्रसार को समर्पित थे स्व. कृष्ण चंद्र कपूर

जागरण संवाददाता, जालंधर : भार्गव कैंप के सरकारी स्कूल में बतौर केमिस्ट्री शिक्षक सेवाएं देने के बाद उच्च शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करने वाले स्व. कृष्ण चंद्र कपूर ने शिक्षा के प्रचार तथा प्रसार के लिए कार्य किया। सुमन कपूर के पति तथा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक केडी भंडारी के निजी सहायक रोहित कपूर, गौरव कपूर तथा महेश्वर कपूर के पिता स्व. कृष्ण चंद्र कपूर ने गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए व्यापक प्रयास किए। इसमें गरीब बच्चों की फीस माफी से लेकर उन्हें अतिरिक्त शिक्षा प्रदान करना शामिल रहा।

केडी भंडारी ने बताया कि उन्होंने शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए कई प्रयास किए थे। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के चलते मानवता की सेवा में भी सदैव अग्रसर रहे। उनके निधन से समाज को कभी भी पूरी न हो होने वाली क्षति हुई है। बेटों के अलावा पुत्रवधू ममता कपूर तथा भूमिका कपूर को भी गरीब बच्चों को सहयोग देने को प्रेरित करने वाले स्व. कृष्ण चंद्र कपूर की रस्म पगड़ी सती माता वृंदा देवी मंदिर कोट किशन चंद में 17 जून को दोपहर एक से दो बजे तक संपन्न होगी।

chat bot
आपका साथी