Jalandhar Weather Update : Smog ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी, जानिए आज कैसा रहेगा जालंधर का मौसम

पंजाब के कई हिस्सों में प्रदूषण के कारण बुरी हालत है। कई स्‍थानों पर स्‍माग ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों काे सांस लेने में दिक्‍कत हो रही है। मौसम में ठंडक से साथ हवा में बढ़ी स्माग ने शहरवासियों की परेशानी और भी बढ़ा दी है।

By Edited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:11 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : Smog ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी, जानिए आज कैसा रहेगा जालंधर का मौसम
जालंधर में धूप के साथ दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। (File Photo)

जालंधर, जेएनएन। जिले में मौसम में आई ठंडक से साथ हवा में बढ़ रही स्माग ने शहरवासियों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से ही शहर में हल्की स्माग छाई रहेगी। जिले में देहाती इलाकों में पराली जलने के बाद प्रदूषित हुई हवा का असर पूरे दिन रहेगा। इस दौरान धूप के साथ दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रात का तापमान कुछ कम रहने की उम्मीद है। इस दौरान फुल बाजू की टीशर्ट पहन कर निकलना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा।

बता दें कि जालंधर समेत पंजाब के कई हिस्सों में प्रदूषण के कारण बुरी हालत है। दोनों राज्‍यों के कई स्‍थानों पर स्‍मोग ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों काे सांस लेने में दिक्‍कत हो रही है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान वातावरण की हालत बहुत सुधरी थी, लेकिन अब पराली जलाए जाने केे कारण हालत बदतर होती जा रही है। पंजाब में पिछले साल के मुकाबले इस बार तीन गुना अधिक पराली खेतों में जलाई गई है। हरियाणा में भी खेतों में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। हरियाणा में बल्‍लभगढ़ और यमुनानगर में प्रदूषण से हालत गंभीर हो गई है।

पंजाब में पिछले साल के मुकाबले अब तक तीन गुना से ज्यादा जली पराली

पंजाब में तमाम जागरूकता अभियान और कोशिशों के बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं हा रहे। इस कारण हवा में जहर फैल रहा है और वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पंजाब में अब तक पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा पराली जलाई जा चुकी है। पिछले साल पिछले साल 19 अक्टूबर तक राज्‍य में पराली जलाने की 2141 घटनाएं दर्ज की गईं थीं, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 7105 तक पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी