Kisan Tractor March: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए जालंधर से एंबुलेंस रवाना

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जालंधर से एंबुलेंस रवाना की गई हैं। सोमवार को छोटी बारादरी स्थित किसान कार्यालय से किसान नेता संदीप शर्मा व दिग्विजय धंजू ने एंबुलेंस को रवाना किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:49 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:49 AM (IST)
Kisan Tractor March: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए जालंधर से एंबुलेंस रवाना
जालंधर में किसान नेता संदीप शर्मा व दिग्विजय धंजू ने एंबुलेंस को हर झंडी दिखा दिल्ली भेजा।

जालंधर, जेएनएन। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरना दे रहे किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ रवाना हुए हैं। ट्रैक्टर परेड में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जालंधर से एंबुलेंस रवाना की गई हैं। सोमवार को छोटी बारादरी स्थित किसान कार्यालय से किसान नेता संदीप शर्मा व दिग्विजय धंजू ने एंबुलेंस को हर झंडी दिखाकर दिल्ली के  लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें - जालंधर में मेयर जगदीश राजा के 3 साल... एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं, स्मार्ट सिटी का सपना दूर

किसानों का समर्थन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष डा. संजीव शर्मा और आप के पूर्व जिला अध्यक्ष डा. शिव दयाल माली एंबुलेंस को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। डा. संजीव शर्मा ने कहा कि अन्य एंबुलेंस भी पटियाला से दिल्ली पहुंच रही हैं। उन्होंंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों को उनके संघर्ष में पूरा समर्थन दे रही है।

दिसंबर में भी जालंधर से गई थी टीम

इससे पहले दिसंबर में भी पंजाब से डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस समेत आंदोलनरत किसानों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वहां पहुंची थी। इसमें वेंटिलेटर युक्त एक अति आधुनिक एंबुलेंस भी शामिल थी। डॉक्टरों की तरफ से निःशुल्क दवाइयां भी आंदोलनरत किसानों को वितरित की गई थीं। इस मौके पर वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट बलवंत भाटिया भी उनके साथ थे।

कई महीने से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं किसान

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पारित कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पिछले कई महीनों से विशेषकर पंजाब के किसान दिल्ली सिंघू बार्डर पर डेरा जमाए बैठे हैं। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने ट्रैक्टर परेड निकालकर विरोध जताने का फैसला किया है। शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने इसकी मनाही कर दी पर बाद में इजाजत दे दी।

chat bot
आपका साथी