किसान संघर्ष कमेटी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

किसान संघर्ष कमेटी की ओर से लोहियां में केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:00 AM (IST)
किसान संघर्ष कमेटी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
किसान संघर्ष कमेटी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, लोहियां : किसान संघर्ष कमेटी की ओर से हजारों किसानों के साथ लोहियां में जालंधर-फिरोजपुर मुख्य मार्ग गिदरपिडी पुल के नजदीक केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कृषि विधेयकों का जमकर विरोध किया है। इसकी अगुआई गुरबाज सिंह, दलेर सिंह, सुखवंत सिंह बलजिदर सिंह लोहिया और हरदीप सिंह जौड़ा ने की। किसानों को संबोधित करते हुए किसान बलजिदर सिंह लोहियां ने कहा कि किसान पहले ही सरकार की विरोधी नीतियों से परेशान हैं जिसके चलते किसान खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट को तुरंत लागू किया जाए, जो कृषि विधेयक केंद्र सरकार लेकर आई है उन्हें जल्द से जल्द रद किया जाए, बिजली शोध बिल 2020 को रद किया जाए, खेती मंडी को बहाल किया जाए के अलावा उनकी कई मांगें हैं। अगर यह मांगे पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। इस मौके पर मेहर सिंह, सुखवंत सिंह वल्टोहा, देशा सिंह ,बुध सिंह, कश्मीर सिंह, दरबार सिंह वल्टोहा, सतपाल सिंह, कर्म सिंह, बीबी कश्मीर, अमर सिंह धालीवाल, निशान सिंह, प्रताप सिंह, सरपंच नरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह जौड़ा, बिक्कर सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सरवन सिंह, चंदन सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, रेशम सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, सुखचैन सिंह, युवराज सिंह, शमशेर सिंह, बलवीर सिंह, यादविदर सिंह, सुखविदर कौर, अमर कौर, हरभजन कौर, इंद्रजीत कौर, संदीप कौर, बलवीर कौर और कुलवंत कौर सहित कई किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी