Kisan Andolan 2020: पानीपत जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर, पंजाब रोडवेज ने शुरू की बस सेवा

Kisan Andolan 2020 पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि पानीपत से दिल्ली जाने वाले कुछ लिंक रोड पर हरियाणा की बसों का आवागमन जारी है और यात्री पानीपत से उन बसों में सवार होकर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रहे हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 11:08 AM (IST)
Kisan Andolan 2020:  पानीपत जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर, पंजाब रोडवेज ने शुरू की बस सेवा
यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए ही पानीपत की बस सेवा को शुरू किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की बस सेवा बंद रखने के बाद अब पंजाब रोडवेज ने पानीपत तक बस सेवा शुरू कर दी है। हालांकि दिल्ली की बस सेवा अभी भी बंद ही रखी गई है। बस स्टैंड पर यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए पंजाब रोडवेज की तरफ से उक्त निर्णय लिया गया है। पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि पानीपत से दिल्ली जाने वाले कुछ लिंक रोड पर हरियाणा की बसों का आवागमन जारी है और यात्री पानीपत से उन बसों में सवार होकर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः-  बाघा अस्पताल में भ्रूण जांच का स्टिंग आपरेशन, सेहत विभाग ने मारा छापा; डाक्टर फरार

यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए ही पानीपत की बस सेवा को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बंद होने तक दिल्ली की बस सेवा शुरू नहीं की जा सकती है। इसके अलावा पंजाब में कर्फ्यू लागू होने के चलते रात्रि आपरेशन भी फिलहाल बंद ही रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः-  शेखों से बनी जालंधर के शेखां बाजार की पहचान, खरीदारी के लिए अफगानिस्तान से आते थे व्यापारी

दिल्ली की बस सेवा बंद होने के चलते पंजाब रोडवेज को अपनी वोल्वो बस सर्विस भी बंद कर देनी पड़ी है। इससे पंजाब रोडवेज को भारी आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः- चूरा पोस्त तस्करी मामले में जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रक के दस्तावेजों से चालक की हुई पहचान

chat bot
आपका साथी