गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर दशमेश सेवक सभा चाहार बाग की तरफ से कीर्तन दरबार का आयोजन फगवाड़ा गेट चहार बाग पार्क में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:54 PM (IST)
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर दशमेश सेवक सभा चाहार बाग की तरफ से कीर्तन दरबार का आयोजन फगवाड़ा गेट चहार बाग पार्क में हुआ। उसका आगाज श्री हरिरास साहिब के पाठ के साथ किया जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रस्ता मोहल्ला से स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में आयोजित कीर्तन दरबार में जिलेभर से संगत शामिल हुई। पंथ प्रसिद्ध रागी भाई दविदर सिंह खालसा व बीबी बलविदर कौर खड़ूर साहिब वालों ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। समागम में विशेष रूप से पहुंचे विधायक राजिदर बेरी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसी तरह पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने बच्चों को धर्म का ज्ञान देने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। संस्था के प्रमुख सेवादार निर्मल सिंह बेदी व गुरमीत सिंह बिट्टू के अलावा आप नेता इकबाल सिंह ढींढसा, जैवमा प्रधान संजीव कपिला, महासचिव संजय कोछड़, जेटवा के प्रधान ज्वाय मलिक, संजीव पुसरी, व्यापारी नेता अमित सहगल, गुरमीत सिंह रुबी, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह बावा, हीरा सिंह, जसकिरत सिंह जस्सी, नितिश मेहता, हरविदंर सिंह, परनीत सिंह, जसविदंर सिंह, मंजीत सिंह, राहुल जुनेजा, मुनीष राणा, कुलदीप अरोड़ा, हरसिमरन सिंह, वरुण मेहता, गौरव जुनेजा, हर्षविदर सिंह व हरमन सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी