Jalandhar Today 2nd August 2021 : गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब में कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे, जानिए और क्या है आज जालंधर में

जालंधर में गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब कृष्णा नगर में कीर्तन दरबार का आयोजन सोमवार को होगा। जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के साथ होगी। इसके उपरांत दिनभर रागी जत्थे के सदस्य शब्द गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM (IST)
Jalandhar Today 2nd August 2021 : गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब में कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे, जानिए और क्या है आज जालंधर में
गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 2 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

कीर्तन दरबार में गूंजेगे बोले सो निहाल के जय घोष

जालंधर में गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब कृष्णा नगर में कीर्तन दरबार का आयोजन सोमवार को होगा। जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के साथ होगी। इसके उपरांत दिनभर रागी जत्थे के सदस्य शब्द गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को करो ना मैं हमारी से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा।

हवन

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरा हीरा गेट में हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे से होगा।

बैठक

सिख तालमेल कमेटी की बैठक संस्था के जिला कार्यालय जीटी रोड पर सुबह 11 बजे होगी।

समारोह

समाज सेवा ट्रस्ट की तरफ से राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। हनुमान मंदिर में होने वाले समारोह के दौरान 40 परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा।

ऋषि अरोड़ा खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड के प्रदेश उप चेयरमैन

अरोड़ा महासभा के जिला अध्यक्ष ऋषि अरोड़ा को खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड का प्रदेश उप चेयरमैन बनाया गया है। अरोड़ा महासभा पंचायत द्वारा मनाए गए श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे ऋषि अरोड़ा को हाल ही में अरोड़वंश महासभा का प्रदेश चेयरमैन भी बनाया गया है। ऋषि अरोड़ा ने कहा कि खत्री अरोड़ा बिरादरी की जरूरतों तथा मांगों का समाधान कराने के लिए सरकार के साथ लगातार तालमेल स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में समाज को संगठित किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव ज¨तदर अरोड़ा ने बताया कि ऋषि अरोड़ा ने समाज की भलाई के लिए कई प्रोजेक्ट किए हैं।

chat bot
आपका साथी