Jalandhar Today 01st October 2021 : गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में कीर्तन दरबार शाम सात बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी हाजिरी लगाएंगे। जानिए और क्या खास कार्यक्रम हैं जालंधर शहर में आज।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:23 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:23 AM (IST)
Jalandhar Today 01st October 2021 : गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में कीर्तन दरबार शाम सात बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा में आज शाम कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 01 अक्तूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी हाजिरी लगाएंगे।

रामलीला के मंच पर आज होगा लंका का दहन

जय महावीर क्लब की तरफ से शिव मंदिर भगत दी खुई में जारी श्री रामलीला के दौरान शुक्रवार को लंका दहन का मंचन किया जाएगा। इसके लिए बकायदा विशेष रुप से लंका सजाई जाएगी। जिसका दहन प्रभु श्री राम की भूमिका निभा रहे कलाकार द्वारा आग लगाने के साथ किया जाएगा। रामलीला का मंचन रात 9 बजे से शुरू होगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर हवन में आहुतियां देंगे।

बैठक

शिवसेना समाजवादी की बैठक संविधान चौक स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इस दौरान जहां नई नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी, वहीं संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।

झंडे की रस्म

दशहरा मनाने को लेकर श्री हनुमान चौक मंदिर चौक सूदां में झंडे की रस्म सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान भी किया जाएगा।

होशयारपुर में यह रहेगा खास

भागवत कथा

मुकेरियां: शिव मंदिर मुसाहिबपुर में श्रीमद् भागवत कथा आज से पांच अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे।

धरना

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 355वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 365वें दिन में प्रवेश।

गढ़शंकर : मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना 327वें दिन में प्रवेश।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में चल रहे जमहूरी किसान सभा व कुलहंिदू सभा का धरना 327वें दिन में पहुंचा।

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा के धरने का 347वां दिन।

chat bot
आपका साथी