Jalandhar Today 29th November 2021 : गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास में कीर्तन दरबार सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर 29 नवंबर को शहर के कई गुरु घरों में दीवान सजाए जाएंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास डिफेंस कॉलोनी में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:25 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:25 AM (IST)
Jalandhar Today 29th November 2021 : गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास में कीर्तन दरबार सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 29 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

शहीदी दिवस पर आज सजे दीवान

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर 29 नवंबर को शहर के कई गुरु घरों में दीवान सजाए जाएंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास डिफेंस कॉलोनी में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। इसी तरह दशमेश सेवक सभा की तरफ से कीर्तन दरबार का आयोजन चहारबाग में होगा। जिसमें जिलेभर से संगत शामिल होगी।

हड़ताल

-होशियारपुर के महीलपुर में तहसीलदार संदीप कुमार पर विजिलेंस की रेड के बाद उन पर पर्चा दर्ज करने के विरोध में सरकारी मुलाजिमों का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह 10 बजे डीसी ऑफिस में मुलाजिम यूनियन के सदस्य रोष जताएंगे।

-सरकारी अध्यापक बस स्टैंड के पास टंकी वाले पार्क में सुबह 10 बजे से रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वह अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे।

बैठक

लायंस क्लब जालंधर की बैठक लायंस भवन लाजपत नगर में दोपहर एक बजे होगी।

क्रिकेट मैच

पीएपी के खेल मैदान में क्रिकेट मैच सुबह 9 बजे से होगा।

क्रिकेट मैदान करतारपुर में क्रिकेट मैच का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें यूनाइटेड मीडिया क्रिकेट क्लब तथा डॉ आंबेडकर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

chat bot
आपका साथी