पंचकूला में होगी खेलों इंडिया यूथ गेम्स, पिछले वर्ष पंजाब था पदक तालिका में दसवें स्थान पर

वर्ष 2021 में होने वाली खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा करने जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक के बाद गेम्स का चौथा संस्करण शुरू हो जाएगा। पंचकूला में खेलें आयोजित करवाई जाएंगी। फिलहाल अभी शेड्यूल फाइनल होने के बाद अगले वर्ष खेलों की तारीख की घोषणा की जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:33 AM (IST)
पंचकूला में होगी खेलों इंडिया यूथ गेम्स, पिछले वर्ष पंजाब था पदक तालिका में दसवें स्थान पर
टोक्यो ओलंपिक के बाग गेम्स का चौथा संस्करण शुरू हो जाएगा।

जालंधर [कमल किशोर]। वर्ष 2021 में होने वाली खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा करने जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक के बाद गेम्स का चौथा संस्करण शुरू हो जाएगा। पंचकूला में खेलें आयोजित करवाई जाएंगी। फिलहाल अभी शेड्यूल फाइनल होने के बाद अगले वर्ष खेलों की तारीख की घोषणा की जाएगी। हर वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स जनवरी में होती थी। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए जनवरी में गेम्स को स्थगित करना पड़ा। देश के सभी राज्यों से दस हजार के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

यूथ गेम्स में हरियाणा ने पंजाब से बेहतर प्रदर्शन किया है
यूथ गेम्स की बात करें तो हरियाणा के खिलाड़ियों का पंजाब से बेहतर प्रदर्शन रहा है। वर्ष 2019 में हरियाणा ने 159 पदक, वर्ष 2020 में 200 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था। पंजाब की बात करें तो यूथ गेम्स में पंजाब पदक तालिका में दसवें स्थान पर था। पंजाब ने 16 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक, 28 कांस्य पदक जीते। कुल 59 पदकों पर कब्जा किया। महाराष्ट्र 256 पदक के साथ पहले व दिल्ली 122 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। वर्ष 2019 में पंजाब सातवें नंबर पर था। कुल 72 पदक जीते थे।

यह होगी गेम्स
खेलों इंडिया गेम्स में एथलेटिस्क्स, तीरअंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकलिंग, शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, कराटे, खो-खो,कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन है।


कोरोना की गंभीरता को देखते हुए टोक्यो आेलंपिक के बाद होगी गेम्स

हॉकी कोच गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स पंचकूला में होने जा रही है। वर्ष 2021 में जनवरी में गेम्स का आयोजन किया जाना था। फिलहाल कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए गेम्स टोक्यो ओलंपिक के बाद आयोजित की जाएगी। फिलहाल पंजाब पिछले वर्ष यूथ गेम्स में पदक तालिका में दसवें स्थान पर रहा था।

chat bot
आपका साथी