सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा में शहीदी पर्व पर कवि दरबार करवाया
शहीदी पर्व के संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेंट्रल टाउन में कवि दरबार करवाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व के संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेंट्रल टाउन में कवि दरबार करवाया गया। कवि दरबार में संगत परिवारों समेत पहुंची।
मंगलवार रात रहिरास साहिब के पाठ के बाद परमजीत सिंह पंछी पत्तड़ कलां वालों के ढाडी जत्थे ने ढाडी वारों से संगत को निहाल किया। इसके बाद देर रात तक सजे कवि दरबार में कवि रछपाल सिंहपाल (पंजाब का रफी), जमीर अली जमीर मालेरकोटला, गुरचरण सिंह चरण दिल्ली, सुशील कुमार रोपड़, बलबीर सिंह कमल होशियारपुर और सुरिदर सिंह रमता ने भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कवि सज्जनों का सम्मान किया। मंच संचालन गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमिदर सिंह डिपी ने किया।
इस अवसर पर चरनजीत सिंह डीसी टायर, परमिदर सिंह डिपी, जतिदर सिंह खालसा, गुरचरण सिंह बागांवाले, बलजीत सिंह सेठी, गुरमिदर सिंह गोमा, राजिदर सिंह बेदी, बलदेव सिंह कुंदी, रविदर सिंह रीयल, रविदरजीत सिंह खुराना, हरजिदर सिंह, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह परी महिल, दविदर सिंह, सरदूल सिंह, सतपाल सिंह सिदकी, गुरमेल सिंह, गुरजिदर सिंह, गुरिदर सिंह मझैल, जतिदरपाल सिंह मझैल, बलदेव सिंह गतका मास्टर समेत संगत मौजूद थे।