Karwa Chauth पर होटलों में Special Events, तस्वीरों में देखें महिलाएं कैसे मना रहीं पर्व

Karwa Chauth 2019 को लेकर शहर होटलों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां इस मौके पर कई तरह के स्पेशल इवेंट का आयोजन करवाया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 02:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:13 PM (IST)
Karwa Chauth पर होटलों में Special Events, तस्वीरों में देखें महिलाएं कैसे मना रहीं पर्व
Karwa Chauth पर होटलों में Special Events, तस्वीरों में देखें महिलाएं कैसे मना रहीं पर्व

जालंधर, जेएनएन। देश भर के साथ-साथ जालंधर की महिलाएं भी करवाचौथ का पर्व पारंपरिक तरीके से पूरे उत्साह से मनाती हैं। त्योहार को लेकर शहर होटलों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां इस मौके पर कई तरह के स्पेशल इवेंट का आयोजन करवाया जा रहा है।

Shinik Entertainment की ओर से एक स्थानीय होटल में वीरवार को स्वैग करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम करवाया गया। इसमें शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए फन गेम्स का लुत्फ उठाया। इस मौके पर महिलाएं डीजे की धुन पर थिरकती हुईं भी नजर आईं। इवेंट में आई महिलाओं ने तंबोला खेला और मॉडलिंग भी पेश की। इवेंट्स के बाद त्योहार के मौके पर खूब सज- संवर कर आईं महिलाओं को विभिन्न खिताबों से नवाजा जाएगा।

शहर के एक होटल में स्वैग करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाती हुईं महिलाएं।

होटल थ्रू बैक में भी करवाचौथ स्पेशल प्रोग्राम

इसी तरह होटल थ्रू बैक मॉडल टाउन में भी स्पेशल करवा चौथ सेलिब्रेशन प्रोग्राम करवाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को तंबोला खिलाया जा रहा है। यहां कई फन गेम्स का भी आयोजन हो रहा है। इसमें बेहतर परफॉर्म करने वाली महिलाओं को उपहार भेंट किए गए हैं।

होटल थ्रू बैक मॉडल टाउन में भी स्पेशल करवा चौथ सेलिब्रेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंची महिलाएं।

होटल थ्रू बैक मॉडल टाउन में स्पेशल करवाचौथ प्रोग्राम के दौरान तंबोला खेलती हुईं महिलाएं।

मिसेज रॉयल करवा चौथ का ताज दीक्षा शर्मा के नाम

यह इवेंट रीजेंट पार्क में रौनक इवेंट और रश्मि निमंत्रण इवेंट की तरफ से करवाया गया। इसमें शहर की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। यहां उन्होंने तंबोला के साथ-साथ कई तरह की फन गेम्स का आनंद लिया और मॉडलिंग के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। दीक्षा शर्मा ने मिसेज रॉयल करवा चौथ का खिताब जीता। जजमेंट फैशन कंसलटेंट शैलजा शर्मा और  सौरभ कुमार ने की। मुख्य मेहमान के तौर पर सोनिया विरदी, आशु साहनी और डिंपल गोगिया पहुंचे। उनका स्वागत शायना कोचर और रश्मि अग्रवाल ने किया।

करतारपुर में भी करवाचौथ सेलिब्रेशन

करतारपुर  के हॉलीवुड होटल में करवाचौथ के मौके पर विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हुईं विवाहिताएं। यहां 60 महिलाओं द्वारा ड्रीम दीवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी