जालंधर में सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में करवाई प्रतियोगिता, नितिका बनी मिसिस करवाचौथ

सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा करवाचौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई जिनका स्वागत प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मिसिज करवाचौथ प्रतियोगिता करवाई गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:57 PM (IST)
जालंधर में सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में करवाई प्रतियोगिता, नितिका बनी मिसिस करवाचौथ
जालंधर में सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में प्रतियोगिता करवाई गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा करवाचौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई, जिनका स्वागत प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मिसिज करवाचौथ प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें मिट्ठू बस्ती, नंगल करार खां, मान नगर आदि ब्रांचों की अध्यापिकायों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अध्यापिकायों ने चूड़े वाली बाह, मेहंदी सोहागन दी, चांद और पिया आदि गीतों पर डांस और माडलिंग करते हुए सभी को आकर्षित किया।वहीं जजमेंट भी उनके आत्मविश्वाल, एक्सप्रेशन और पहरावे के आधार पर ही की गई। जिसमें नितिका को मिसिज करवाचौथ चुना गया।

वहीं अंजना शर्मा ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रीती ने तीसरा स्थान पाया। जबकि अनीता यादव और सपना ने सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। चोपड़ा ने सभी विजय रही अध्यापिकायों को सम्मानित किया और इस पर्व की शुभकामनाएं दी। यही नहीं उन्होंनेसभी को अपनी संस्कृति और रीति से जुड़े रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी को करवाचौथ के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाऐं अपने पति की लम्बी उम्र के निर्जला व्रत रखती है। इस दिन भगवन शिव, देवी पार्वती, श्री गणेश, कार्तिके तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है।

chat bot
आपका साथी