Karva Chauth 2021 : जालंधर में करवा चौथ को लेकर बुक हुए हाल, 15 से अधिक जगहों पर होंगे कार्यक्रम

जालंधर में करवा चौथ को धूमधाम से मनाने के लिए शहर के तमाम रेस्टोरेंट होटल क्लब और महिलाओं के किट्टी ग्रुप्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। महिलाओं के इस त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए इवेंट आर्गेनाइजर खास तैयारियों में लगे हुए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:41 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:41 AM (IST)
Karva Chauth 2021 : जालंधर में करवा चौथ को लेकर बुक हुए हाल, 15 से अधिक जगहों पर होंगे कार्यक्रम
जालंधर में करवा चौथ पर 15 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।

जालंधर [प्रियंका सिंह]। जालंधर में करवा चौथ को धूमधाम से मनाने के लिए शहर के तमाम रेस्टोरेंट, होटल, क्लब और महिलाओं के किट्टी ग्रुप्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकतम रेस्तरां के हाल पहले ही बुक हो चुके हैं। महिलाओं के इस त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए इवेंट आर्गेनाइजर खास तैयारियों में लगे हुए हैं। उनकी तरफ से शहर के विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कई प्रकार के टाइटल निकाले जाएंगे और सभी को महंगे व खास उपहारों से सम्मानित किया जाएगा। जहां कार्यक्रम में एक और महिलाओं के मनोरंजन के लिए पंजाबी कलाकार और गायक बुलाए जाएंगे तो वही फैशन शो, डांस, भंगड़ा, संगीत जैसे अन्य कई कान्टेस्ट करवाए जाएंगे। महिलाओं के किट्टी ग्रुप ने भी अपने स्तर पर कार्यक्रम करवाने के लिए कमर कस ली है। वह होटल के महंगे खर्चे में पैसा व्यर्थ न कर अपने एरिया के किसी स्थान में इवेंट करवा रही है।

करवाचौथ पर यहां होंगे बड़े कार्यक्रम

होटल द माया, बसंत कान्टिनेंटल, दिनिवो, ब्रे टाइम्स, होटल शांग्रीला, रीजेंट पार्क, मिनिस्ट्री आफ ड्रीम्स के साथ अन्य कई होटलों में करवा चौथ पर इवेंट आर्गेनाइजर द्वारा कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। कुछ होटल ऐसे भी हैं, जिनके दो से तीन हाल बुक हुए हैं। इसमें एक दिन में कई कार्यक्रम होंगे। इवेंट आर्गेनाइजर एके क्रिएशन, ख्वाइश इवेंट, रश्मि निमंत्रण इवेंट्स, जालंधर वूमेंस क्लब, कोरियोग्राफर विवेक अग्रवाल, किट्टी कैटीज किट्टी ग्रुप, जैसमीन किट्टी ग्रुप, फ्रेंड्स फार लाइफ किट्टी ग्रुप के साथ अन्य लेडीज किट्टी ग्रुप भी इस दिन को मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी।

महिलाओं के लिए खास उपहार

करवा चौथ पर कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं पर इवेंट ऑर्गेनाइजर्स की तरफ से उपहारों की बौछार होगी। हर कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के टाइटल निकाले जाएंगे। जिसमें पहला टाइटल मिस या मिसेज करवा चौथ, शगना दा चन्न, द रोयल सिंगार, चांद की चांदनी, बेस्ट अटायर, सोलह सिंगार, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट डांस जैसे अनेक टाइटल निकाले जाएंगे जिन्हें गोल्ड और सिल्वर, मेकअप किट के साथ घर के इस्तेमाल के चीजों के अलावा अन्य कई महंगे उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

कोशिश है कि पर्व खास बनाएं: स्मृति

जालंधर वूमेंस क्लब की संचालक स्मृति शर्मा ने बताया कि उनकी तरफ ंसे रंगारंग कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इसमें महिलाएं सज धजकर हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगी। हर बार हम अलग थीम लेकर आते हैं। इस बार चांद की चांदनी थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसमें कई तरह के फन गेम भी खेले जाएंगे।

इस बार कोई मुकाबले नहीं: जैसमीन

जैसमीन किट्टी ग्रुप की संचालक जैसमीन ने बताया कि वह अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर अपने एरिया में ही करवा चौथ सेलिब्रेशन कर रही हैं। इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं होगी। केवल डांस और गीत संगीत होगा। कोरोना के कारण इवेंट सीमित किए गए हैं। डीजे भी लगाया गया है।

महिलाओं के लिए लक्की ड्रा

विवेक अग्रवाल एक्टिंग इंस्टीट्यूट द्वारा करवा चौथ पर मिस और मैसेज करवा चौथ 2021 का आयोजन होटल माया में करवाया जाएगा। विवेक ने बताया कि फनी गेम, तंबोला, स्पेशल रैंप वाक साथ कई चीजें रखी गई है। शैल अग्रवाल ने कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं के लिए उपहार रखे हैं।

महिलाओं व लड़कियों के मनोरंजन का पूरा इंतजाम

एके क्रिएशन के संचालक अभिलक्ष्य खन्ना ने बताया कि माडलिंग, डांस, बेस्ट वाक, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ड्रेस कान्टेस्ट करवाए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य टाइटल शगना दा चन्न रखा गया है। इस टाइटल को जीतने वाली विजेता को बेहतरीन उपहारों से नवाजा जाएगा।

घर में ही रखा है कार्यक्रम: मीनू

फ्रेंड्स फार लाइफ किट्टी ग्रुप के संचालक मीनू का कहना है कि पर्व मनाने के लिए घर में ही कार्यक्रम रखा है। अपने घर को सजाने की तैयारियां शुरू कर दी है। ग्रुप की सभी सदस्य ट्रेडिशनल ड्रेस में तैयार होकर उनके घर करवा चौथ मनाएंगी।

chat bot
आपका साथी