Karva Chauth 2021: जालंधर में करवा चौथ को लेकर सजे बाजार, होटलों में विशेष कार्यक्रम, रात 8.07 बजे दिखेगा चांद

Karva Chauth 2021 श्री हरि दर्शन मंदिर अशोक नगर के प्रमुख पुजारी पंडित प्रमोद शास्त्री ने बताया कि जालंधर में रविवार को रात 807 बजे चांद का दीदार होगा। इसे अर्घ्य देने के बाद ही सुहागिनी अन्न व जल ग्रहण करेंगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:26 PM (IST)
Karva Chauth 2021: जालंधर में करवा चौथ को लेकर सजे बाजार, होटलों में विशेष कार्यक्रम, रात 8.07 बजे दिखेगा चांद
शहर के होटलों में करवा चौथ सेलिब्रेशन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार सज चुके हैं। रविवार को यहां खरीदारी का दौर जारी है। उधर, विभिन्न संस्थाओं की तरफ से शहर के होटलों में करवा चौथ सेलिब्रेशन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। व्रत रखे हुए महिलाएं सज-धज कर होटलों में पहुंच रही हैं तो सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह भी पूरा है। यहां पर दिन भर फन गेम्स तथा तंबोला का दौर चलेगा। इसे लेकर होने वाले प्रतियोगिताओं में बेहतर परफॉर्म करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। भले ही एक दिन पहले बदले मौसम के मिजाज ने करवा चौथ की तैयारियों में खलल डाला लेकिन सुबह धूप खिलने और सुहावने मौसम ने सुहागिनों का उत्साह बढ़ा दिया है।

पति की दीर्घायु की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रविवार को रखा गया है। सुहागिनों ने दिनभर निर्जल तथा निराहार रहकर व्रत की रस्में पूरी करनी हैं। छुट्टी वाला दिन होने के चलते इस बार करवा चौथ को लेकर परिवारों में उत्साह भी दोगुना है। महिलाएं शाम को कथा के उपरांत रात को चांद का दीदार कर अन्न जल ग्रहण करेंगी। श्री हरि दर्शन मंदिर, अशोक नगर के प्रमुख पुजारी पंडित प्रमोद शास्त्री ने बताया कि जालंधर में रविवार को रात 8:07 बजे चांद का दीदार होगा। इसे अर्घ्य देने के बाद ही सुहागिनी अन्न व जल ग्रहण करेंगी।

होटलों में सुहागिनों के मनोरंजन के लिए विशेष कार्यक्रम 

शहर में करवाचौथ व्रत को खास बनाने के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। होटलों में स्पेशल इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। कई संस्थाएं और एनजीओ और लेडीज किट्टी ग्रुप की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसमें पंजाबी कलाकारों से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां सुहागिनों का मनोरंजन करेंगी। सुहागिनों के लिए माडलिंग, सिंगिंग, कामेडी, एक्टिंग, डांस व फन गेम्स का भी आयोजन करवाया जा रहा है।

मुख्य कार्यक्रमों में होटल बसंत कांटिनेंटल, एके क्रिएशन की तरफ से होटल द माया, रश्मि निमंत्रण, सूर्या एनक्लेव में किट्टी ग्रुप महिलाओं की तरफ से करवाचौथ सेलिब्रेशन करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब ही नहीं पाकिस्‍तान में भी अरूसा आलम के कारण हुआ था बवाल, पाक नौ सेना प्रमुख की हुई थी गिरफ्तारी 

chat bot
आपका साथी