Karva Chauth 2021: जालंधर में करवा चौथ की धूम, जगह-जगह इवेंट्स में महिलाओं ने खूब किया एंजाय

जालंधर में करवा चौथ पर जहां बाजार में खूब रौनक देखने को मिल रही है वहीं शहर के होटलों व क्लबों में भी महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी है। महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न स्थानों पर इवेंट ऑर्गेनाइजर और संस्थाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम करवाए गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:41 PM (IST)
Karva Chauth 2021: जालंधर में करवा चौथ की धूम, जगह-जगह इवेंट्स में महिलाओं ने खूब किया एंजाय
होटल प्रेसीडेंट न्यू कोर्ट में कोरियोग्राफर विवेक अग्रवाल की ओर से करवा चौथ पर रंगारंग कार्यक्रम करवाया गया।

संवाद सहयोगी, जालंधर। रविवार को सुहागिनों के त्योहार करवा चौथ पूरे शहर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां बाजार में खूब रौनक देखने को मिल रही है, वहीं शहर के होटलों व क्लबों में भी महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी है। महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न स्थानों पर इवेंट ऑर्गेनाइजर और संस्थाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम करवाए गए हैं जिनमें महिलाएं शामिल हो रही हैं। होटलों और क्लबों में करवा चौथ इवेंट में पंजाबी एवं अन्य कलाकार बुलाए गए हैं जो सबका को मनोरंजन कर रहे हैं। बता दें कि जालंधर में चांद का दीदार रात 8.07 मिनट पर होने की भविष्यवाणी की गई है।

हर कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इनमें माडलिंग, डांसिंग, सिंगिंग, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट हेयर स्टाइल, वेस्ट वॉक, बेस्ट स्पीच के साथ अन्य कई कांटेक्ट शामिल किए गए हैं। इनमें महिलाएं बड़े उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। करवा चौथ पर महिलाएं दुल्हन की सजकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हैं।

होटल प्रेसीडेंट न्यू कोर्ट में महिलाओं ने किया डांस

होटल प्रेसीडेंट न्यू कोर्ट में कोरियोग्राफर विवेक अग्रवाल की ओर से करवाए गए करवा चौथ रंगारंग कार्यक्रम में महिलाएं सोलह शृंगार करके भाग लेने के लिए पहुंची हैं। कार्यक्रम में महिलाओं का टैलेंट को देखने के लिए माडलिंग, डांसिंग और बेस्ट हेयर स्टाइल कांटेस्ट करवाए जा रहे हैं।

इसके अलावा सभी व्रती महिलाओं ने अपने पति समर्पित गीत गाकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। इसके बाद शुरू हुआ डांसिंग और मॉडलिंग का दौर, जिसमें लाल जोड़े में सजकर आई महिलाओं ने रैंप वॉक से सबका दिल जीत लिया। पूरे दिन म्यूजिक डांस मस्ती से भरे इवेंट में महिलाओं ने काफी एंजाय किया।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पेट्रोल पंप मालिकों का बड़ा फैसला, अब सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे पंप; जानें कारण

यह भी पढ़ें - Karva Chauth 2021: जालंधर में करवा चौथ को लेकर सजे बाजार, होटलों में विशेष कार्यक्रम, रात 8.07 बजे दिखेगा चांद

chat bot
आपका साथी