कपूरथला का युवक अमेरिका से लौटकर करने लगा लूटपाट, भाई सहित गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने अमेरिका से लौट कर लूटपाट करने वाले आरोपित को उसके सगे भाई सहित गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों भाई शादीशुदा हैं और मिल कर लूट करते थे।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 08:49 AM (IST)
कपूरथला का युवक अमेरिका से लौटकर करने लगा लूटपाट, भाई सहित गिरफ्तार
अमेरिका से लौटे युवक को पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जालंधर, जेएनएन। अमेरिका से लौट कर लूटपाट करने वाले आरोपित को उसके सगे भाई सहित सीआइए स्टाफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर कपूरथला रोड के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान कपूरथला के गांव नूरपुर लुबाना निवासी जरनैल सिंह उर्फ जैला और उसके भाई जरमल सिंह उर्फ चौधरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपित भाई लड़ाई-झगड़ा करने के भी आदी है। कुछ समय पहले दोनों के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों लूटपाट करने लगे। जांच के दौरान जरमल सिंह उर्फ चौधरी ने बताया कि दसवीं पास करने के बाद वो अमेरिका चला गया। साल 2020 में वह लौटा था।

वहीं दसवीं पास जैला चोरी और लूट करता था। दोनों भाई शादीशुदा हैं और मिल कर लूट करते थे। जैला 2020 में ही जमानत पर आया था। जांच में सामने आया कि जिस पल्सर बाइक पर दोनों घूम रहे थे वो उन्होंने चंडीगढ़ से चोरी की थी। इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है कि दोनों हथियार कहां से लेकर आए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी