कपूरथला के पार्षद पर युवती ने लगाए संगीन आरोप, कहा- शारीरिक शोषण कर बनाई अश्लील वीडियो

कपूरथला की रहने वाली एक युवती ने पार्षद हरसिमरनजीत सिंह उर्फ प्रिंस पर शारीरिक शोषण करने पिस्तौल लेकर धमकाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विरोध करने पर पार्षद ने पिस्तौल लेकर लड़की और उसके परिवार को डराया कि किसी को शिकायत न दें।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:47 AM (IST)
कपूरथला के पार्षद पर युवती ने लगाए संगीन आरोप, कहा- शारीरिक शोषण कर बनाई अश्लील वीडियो
पार्षद हरसिमरनजीत सिंह उर्फ प्रिंस पर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

जालंधर, जेएनएन। कपूरथला में रहने वाली एक लड़की ने कपूरथला के वार्ड नंबर-44 के पार्षद हरसिमरनजीत सिंह उर्फ प्रिंस पर शारीरिक शोषण करने, पिस्तौल लेकर धमकाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कपूरथला निवासी युवती ने कहा कि कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई थी। उसके मोहल्ले में रहने वाले युवक ने उसकी शादी तुड़वा दी। उसने शिकायत की तो उस लड़के ने आत्महत्या कर ली और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी दौरान प्रिंस उसे मिला और इस मामले में उसकी मदद करने की बात कही। बाद में उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोप था कि अब प्रिंस उसे धमकियां दे रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर पिस्तौल लेकर उसे और उसके परिवार को डराया कि किसी को शिकायत न दें। युवती ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

सारे आरोप बेबुनियाद : पार्षद

उधर, पार्षद प्रिंस ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि लड़की की शादी तय हुई थी और बाद में टूट गई। उसने एक युवक पर शादी तोडऩे का आरोप लगाया और उससे पांच लाख रुपये मांगे। लड़के ने नहीं दिए तो उसे धमकाने लगी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसने नहीं बल्कि किसी और ने उसकी मदद की थी और उसे बचाया था। वह उसके एक रिश्तेदार को जानता था, जिसके साथ वो मिली और उसे कहने लगी कि चुनावों में उसका साथ दिया है तो बदले में पैसे दे। उसने मना किया तो उस पर झूठे आरोप लगा कर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी