JEE Advanced 2020 : आज से शुरू होगी सीट अलाटमेंट, इस बार होंगे छह राउंड; पढ़ें पूरा शेड्यूल

JEE Advanced 2020 कोविड-19 की वजह से बदले हालातों और फेस्टिवल सीजन से पहले ही यह प्रक्रिया खत्म करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। पहले सीट कंफर्म करने के लिए उम्मीदवारों को खुद रिपोर्ट करना होता था लेकिन इस बार ये प्रक्रिया आनलाइन होगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 09:31 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 09:31 AM (IST)
JEE Advanced 2020 : आज से शुरू होगी सीट अलाटमेंट, इस बार होंगे छह राउंड; पढ़ें पूरा शेड्यूल
मंगलवार को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जालंधर, [अंकित शर्मा]। इस साल जेईई एडवांस्ड 396 अंकों का था। इसमें 198-198 अंकों के दो पेपर हुए थे। मंगलवार को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार सीट अलॉटमेंट के लिए सात-सात राउंड की जगह छह राउंड होंगे। कोविड-19 की वजह से बदले हालातों और फेस्टिवल सीजन से पहले ही यह प्रक्रिया खत्म करने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। पहले सीट कंफर्म करने के लिए उम्मीदवारों को खुद रिपोर्ट करना होता था, लेकिन इस बार ये प्रक्रिया आनलाइन होगी।

जोसा ने जारी किया शेड्यूल

- 06 अक्टूबर         उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन होगी शुरू।

- 09 अक्टूबर         उम्मीदवारों की च्वाइस का नतीजा होगा।

-12 अक्टूबर          माक सीट एलोकेशन होगी।

-14 अक्टूबर          मॉक सीट एलोकिएशन के लिए दूसरा मौका।

-16 अक्टूबर          वेरीफिकेशन के साथ सीटों का आवंटन।

-17 अक्टूबर          ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डाक्यूमेंट अपलोड और पेमेंट करनी होगी।

-20 अक्टूबर          क्वेरी के लिए पहला राउंड।

-21 अक्टूबर          भरी और खाली सीटों की लिस्ट जारी होगी।

-24 अक्टूबर          क्वेरी के लिए दूसरा राउंड।

-09-13 नवंबर        दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।

इन प्रोग्राम के लिए सीटें होंगी आवंटित

केमिकल                     45

सिविल                      59

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग     117

इलेक्ट्रिकल                   104

इलेक्ट्रानिक्स                 103

इंजीनियरिंग फिजिक्स          26

इन्वायरनमेंटल साइंस इंजीनियरिंग   40

मैकेनिकल                    111

मिनरल                      38

माइनिंग                    99

माइनिंग मशीनरी             49

पेट्रोलियम                    66

मैथ्स एंड कंप्यूटिंग            46

जियोलॉजी                    18

जियो फिजिक्स                01

chat bot
आपका साथी