रिकू के हलके में दो अवैध कालोनियों पर चली डिच, बस्ती शेख-सिद्धार्थ नगर में 8 दुकानें गिराईं

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने बुधवार सुबह जालंधर वेस्ट हलके में कई जगह अवैध कालेानियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:00 AM (IST)
रिकू के हलके में दो अवैध कालोनियों पर चली डिच, बस्ती शेख-सिद्धार्थ नगर में 8 दुकानें गिराईं
रिकू के हलके में दो अवैध कालोनियों पर चली डिच, बस्ती शेख-सिद्धार्थ नगर में 8 दुकानें गिराईं

जागरण संवाददाता जालंधर : नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने बुधवार सुबह जालंधर वेस्ट हलके में कई जगह अवैध कालेानियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। बिना मंजूरी बन रही आठ दुकानों को तोड़ा गया जबकि कालोनियों में सड़कें, सीवरेज लाइन का इंफ्रास्ट्रक्चर तोड़ दिया गया। निगम ने किसी भी संभावित विरोध से बचने के लिए सुबह छह बजे से ही पहले ही यह कार्रवाई कर दी। करीब साढ़े पांच बजे ही निगम के एटीपी संजीव दुआ, इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह और निर्मलजीत वर्मा ने पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे में यह एक्शन पूरा हुआ। इन इलाकों में बिना मंजूरी कालोनी विकसित करने और दुकानें बनाने की लगातार शिकायतें नगर निगम को मिल रही थी। काला संघिया रोड पर विकसित हो रही कालोनी पर डिच मशीन से प्लाट काटने के लिए बनाई गई नींव को भी उखाड़ दिया है। सिद्धार्थ नगर में एक कालोनी पर कार्रवाई की गई है और दो दुकानों को भी तोड़ा गया है। यहां सड़कों को खोदा गया। बस्ती शेख घास मंडी चौक के पास बनाई जा रही 6 दुकानों की नींव को तोड़ा गया है। निगम ने अवैध कालोनियों पर कई महीने बाद ऐसी कार्रवाई की है। निगम ने करीब दो सप्ताह पहले 29 अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा है। ऐसी ही एक और लिस्ट तैयार हो रही है।

-------- अशोक नगर चौराहे पर निगम को ठेंगा, दुकानों का लेंटर डाला

अशोक नगर चौराहे पर बिना मंजूरी बन रही पांच दुकानों का लेंटर डाल दिया गया है। इन दुकानों को काम करीब 10 दिन पहले निगम ने रुकवाया था। डिच मशीन से दुकानों का एक हिस्सा भी तोड़ा था लेकिन अब निगम अधिकारियों को ठेंगा दिखाते हुए दुकानों का लेंटर तक डाल दिया गया है। इस कामर्शियल इमारत को रिहायशी रूप देकर बनाया जा हा है। अब इसकी शिकायत चंडीगढ़ के सीनियर अफसरों तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी