जालंधर की जानवी ने शौक को बनाया करियर, आज घर में खोल रखी है बेकरी, डिमांड पर बनाती है केक

बचपन से ही खाना बनाने का शौक रहा। इसी शौक को अपना करियर बना लिया। जानवी चड्डा ने स्वरोजगार को अपनाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। आज घर में ही अपनी केक बेकरी खोल ली है। जानवी के बनाए केक का स्वाद और डिजाइन को लोग खूब पसंद करते हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:04 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:04 AM (IST)
जालंधर की जानवी ने शौक को बनाया करियर, आज घर में खोल रखी है बेकरी, डिमांड पर बनाती है केक
जानवी चड्डा ने स्वरोजगार को अपनाकर खुद को बनाया आत्मनिर्भर।

जालंधर [प्रियंका सिंह]। बचपन से ही खाना बनाने का शौक रहा। इसी शौक को अपना करियर बना लिया। जहां पढ़ लिखकर लोग नौकरियां ढूंढ़ते हैं। वहीं, जानवी चड्डा ने स्वरोजगार को अपनाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। आज घर में ही अपनी केक बेकरी खोल ली है। जानवी का शौक आज उसकी पहचान बन गया है। जानवी के बनाए केक का स्वाद और डिजाइन को लोग खूब पसंद करते हैं। लोग इनके केक को सजाने के स्टाइल के मुरीद हो गए हैं। माता पूजा चड्ढा और पिता विकास चड्ढा के घर आदर्श नगर में जन्मी जानवी ने अपने काम से शहर में अपनी अलग पहचान बनाई और अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है।


पढ़ाई के साथ चला रही बेकरी
एपीजे कालेज की एमकाम की छात्रा जानवी पिछले तीन साल से घर में ही बेकरी चला रही है। क्रिएटिव की शौकीन जानवी ने यू-ट्यूब से केक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद केक को डिफरेंट तरीके से डिजाइन करने और बनाने का काम शुरू कर दिया। अब वह दूसरों को भी तरह-तरह के डिजाइन वाले केक बनाना सीखा रहीं हैं। इसकी वह क्लासेस भी लगाती हैं, जहां बच्चे भी सीखने आते हैं। जानवी बताती हैं कि लाकडाउन के दौरान लोगों ने बाहर का खाना बंद कर दिया था। इस मौके का उन्होंने लाभ उठाया है और अपने केक को ज्यादा से ज्यादा सप्लाई किया। विशेष डिजाइन केक लोगों को काफी पसंद आया।


दिन को काम करती है रात को पढ़ाई
जानवी ने दिन में बेकरी का काम करती है, जो भी आर्डर आते हैं। उसी के हिसाब से केक बनाकर तैयार करके भेजती है। फिर रात को पढ़ाई करने बैठती है। इसमें उनकी मां  भी उनका काफी सहयोग देती है। परीक्षा के समय में उनकी माता केक बनाने और डिजाइन करने में सहयोग करती है।


इन केक की है ज्यादा डिमांड
ज्यादातर डिमांड डिजाइन वाले केक की है। लोग जानवी के केक के स्वाद और लाजवाब डिजाइनिंग के कायल हैं। केक को वह तरह-तरह की डिजाइनिंग करती हैं। इनमें से ज्यादा डिमांड स्टैंडिंग हाट केक, वेडिंग केक, डेसर्ट टेबल फार वेलेंटाइन, चाकलेट केक, लोरी स्टेप, ग्लास बाल केक, पिनाटा केक हैं। इन केक की सजावट वह समारोह ,उत्सव, इवेंट या पार्टी के हिसाब से करती है।

विदेशी ट्रेंड को अपने देश में लाना है
जानवी ने बताया कि शहर में ज्यादातर डिमांड लोग विदेशी ट्रेंड और स्वाद की करते हैं। मैं विदेशी स्वाद को अपने देश और अपने शहर में लाना चाहती हूं, क्योंकि लोग मार्केट में नई चीज की डिमांड करते हैं। मेरी यही कोशिश है कि जो नार्मल बेकरी लोगों को उपलब्ध नहीं करवा सकती, वह चीजें मैं उपलब्ध करवाऊं। शहर में अपनी बड़ी बेकरी बनाना मकसद है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी