जनमानस सेवा संगठन ने 55 परिवारों को बांटा राशन, कोरोना के खिलाफ भी किया जागरूक

212वें राशन वितरण समारोह का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके बाद संस्था के प्रमुख डॉक्टर करुणा सागर ने संगठन द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:28 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 01:28 PM (IST)
जनमानस सेवा संगठन ने 55 परिवारों को बांटा राशन, कोरोना के खिलाफ भी किया जागरूक
समारोह के दौरान शारीरिक दूरी तथा स्वच्छता नियमों की पालना करने के लिए सेवादार तैनात किए गए थे।

जालंधर, जेएनएन। स्वयंसेवी संस्था जनमानस सेवा संगठन द्वारा श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में 212वें राशन वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुल्ख राज अरोड़ा तथा मित्रपाल महेंद्रु को समर्पित राशन वितरण समारोह में 55 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। समारोह का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके बाद संस्था के प्रमुख डॉक्टर करुणा सागर ने संगठन द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन वितरण की सेवा दी गई है। इसके अलावा लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से खुद की रक्षा करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। समारोह के दौरान शारीरिक दूरी तथा स्वच्छता नियमों की पालना करने के लिए सेवादार तैनात किए गए थे।

इस मौके पर संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। समारोह के दौरान धर्मपाल पाली, संजीव शर्मा, अविनाश सराफ, विनोद अरोड़ा, खुदीराम, अश्विनी खन्ना, सूर्य प्रकाश, जीवन लाल, दीपक महेंद्रु, केके बाहरी, एसके एंग्रीश, विनोद बत्रा तथा मुसाफिर मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी