इंटरनेट पर स्टार बने जालंधर के पालतू कुत्ते, बड़े ठाठ-बाट हैं इनके

शहर के कुत्ते इंटरनेट पर छा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:00 AM (IST)
इंटरनेट पर स्टार बने जालंधर के पालतू कुत्ते, बड़े ठाठ-बाट हैं इनके
इंटरनेट पर स्टार बने जालंधर के पालतू कुत्ते, बड़े ठाठ-बाट हैं इनके

प्रियंका सिंह, जालंधर

शहर के कुत्ते इंटरनेट पर छा रहे हैं। आनलाइन हो रही प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इंटरनेट पर स्टार बन रहे हैं। अपनी खासियत के साथ हर कुत्ता इंटरनेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। स्टार बनने के साथ-साथ ये कुत्ते लोगों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। लाकडाउन में यही पालतू कुत्ते लोगों के मनोरंजन का कारण बने। इनके ठाठ-बाट भी बहुत हैं।

कुत्तों की खूबियों और रुचि को देखते हुए विभिन्न संस्थाएं आनलाइन प्रतियोगिताएं करवा रही हैं, जिसमें फैंसी ड्रेस, बेस्ट परफार्मेस, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ड्रेसअप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इससे पहले कुत्तों के लिए केवल दौड़ प्रतियोगिता ही करवाई जाती थी, लेकिन अब डिजिटलाइजेशन के कारण स्थितियां बदली हैं। लोगों का भी कुत्तों के प्रति प्यार खूब देखने को मिल रहा है। किसी ने अपने पालतू कुत्ते के लिए घर में अलग से पार्लर बना रखा है तो कोई अपने कुत्ते को लैपटाप पर वीडियो दिखाने में दिलचस्पी ले रहा है। यही नहीं कुछ लोग तो अपने कुत्ते का जन्मदिन भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। सीजर को इंस्टाग्राम पर अभिनेताओं ने किया है फालो

सीजर नाम के कुत्ते ने विभिन्न प्रकार के टाइटल अपने नाम किए हैं। माडल टाउन निवासी सीजर की मालकिन का कहना है कि कुत्ते को कैमरे से बहुत प्यार है। जब भी वह कैमरे के सामने वीडियो या फोटो के लिए आता है तो उसे हम पोज बनाने के लिए नहीं कहते हैं। यह वह अपनी मर्जी से करता है। सीजर एक माडल के साथ पब्लिक फिगर भी है। वह टिकटाक पर स्टार था, जहां पर कई अभिनेताओं ने भी उसे फालो कर रखा था। टिकटाक बंद होने के कारण अब सीजर इंस्टाग्राम पर भी स्टार बन चुका है। वहां पर भी इसे काफी अभिनेताओं व माडल ने फालो कर रखा है। कई फैशन शो जीत चुकी है सनोई

सनोई नामक पेट फैंसिग फैशन शो की विजेता रह चुकी है। कैंट निवासी इसके मालिक ने कहा कि सनोई टू क्यूट पेट क्लब, बुफ पैक ब्रोस और यूनाइटेड पास ग्रुप की मेंबर है। इसके लिए खास तौर पर कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। सनोई के कपड़ों की डिजाइन भी उसे विशेष लुक देती है। दुबई से मंगवाई जाती है डेंजूं के लिए असेसरी

माडल टाउन जितेंद्र सिंह का कहना है कि वह डेंजूं (कुत्ते) को अपने बेटे की तरह रखते हैं। उसके लिए उन्होंने अपने घर में एक अलग से पार्लर कार्नर बना रखा है, जिसमें डेंजूं का मेकअप एवं अन्य सामान रखा गया है। उन्होंने बताया कि डेंजूं के लिए असेसरी वह खास तौर पर दुबई से मंगाते हैं। डेंजू पहले टिकटाक पर स्टार था और अब इंस्टाग्राम पर भी स्टार है।

chat bot
आपका साथी