जालंधर में यूथ सर्विसेज क्लब ने गांव वरियाणा में की सफाई, कूड़ा डस्टबिन में ही डालने का दिया संदेश

जालंधर में यूथ सर्विसेज क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्यों ने गांव वरियाणा में सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रीन विलेज क्लीन विलेज के तहत नौजवानों ने गांव में सफाई की और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:55 PM (IST)
जालंधर में यूथ सर्विसेज क्लब ने गांव वरियाणा में की सफाई, कूड़ा डस्टबिन में ही डालने का दिया संदेश
गांव वरियाणा में सफाई करते हुए यूथ सर्विसेज क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्य।

जालंधर, जेएनएन। यूथ सर्विसेज क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्यों में गांव वरियाणा में सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रीन विलेज क्लीन विलेज के तहत नौजवानों ने गांव में सफाई की और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सफाई रखने से सभी स्वस्थ रहते हैं।

यह भी पढ़ें - पंजाब में निकाय चुनाव के नामांकन के लिए जरूरी नहीं है एनओसी, चुनाव आयोग का पत्र बना छूट का आधार

क्लब के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता रखने से रोग दूर रहते हैं और आबोहवा भी अच्छी रहती है। इसे लेकर उन्होंने गांववासियों को जागरूक किया। युवाओं ने सभी को अपने आसपास सफाई रखकर बीमारियों से बचने के उपाय बताए। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष विशाल ने लोगों को बताया कि सभी अपने अपने घरों में हरे और नीले रंग के दो डस्टबिन लगाएं और उनका प्रयोग सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए करें। उन्होंने बताया कि हरे रंग के डस्टबिन में गीला कूड़ा रखें। इसमें रसोई घर से निकलने वाले सब्जियों के वेस्ट मटीरियल आदि को रखा जाए जबकि नीले रंग के डस्टबिन में प्लास्टिक के लिफाफे आदि डाले जाएं। ऐसा करके सभी पर्यावरण संरक्षण में भी अपना अहम योगदान डाल सकेंगे।

जालंधर में यूथ सर्विसेज क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्यों ने क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज के तहत गांव वरियाणा में सफाई की।

खाद बनाने की प्रक्रिया भी बताई

इसके अलावा उन्होंने लोगों को गीले कूड़े की मदद से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि लोग इसका प्रयोग अपने बगीचे व खेतों में खाद के रूप में कर सकते हैं। केमिकल युक्त सब्जियां खाने के बजाय वे पौष्टिक सब्जियां खुद ही तैयार कर सकेंगे। इस मौके क्लब अध्यक्ष विशाल, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक विशाल सिंह, सुमित्रर सिंह, विक्रम सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरमन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी