जालंधर के भोगपुर में 23 साल के युवक ने चाचा की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ की दरिंगदी, रोने पर कर दिया मुंह बंद

भोगपुर के एक इलाके में ताया के 23 साल के बेटे ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी चार साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। देर शाम हुई इस घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:48 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:48 AM (IST)
जालंधर के भोगपुर में 23 साल के युवक ने चाचा की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ की दरिंगदी, रोने पर कर दिया मुंह बंद
भोगपुर में 23 साल के युवक ने अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया।

जालंधर, जेएनएन। भोगपुर के एक इलाके में ताया के 23 साल के बेटे ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपनी चार साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। देर शाम हुई इस घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। उसका परिवार आरोपित के भरोसे ही बच्ची को घर छोड़कर कहीं गया था। रात दस बजे पिता घर लौटे तो बच्ची चार साल की मासूम खून से लथपथ बेड बेसुध पड़ी थी और आरोपित अवतार सिंह उर्फ लवली फरार था।

मासूम के पिता ने बताया कि मनजीत के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसकी (लवली) मां भी मौत के बाद से कहीं चली गई, तब से उनका भतीजा उनके घर पर ही रहता था। मंगलवार देर शाम वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। लौटा तो उसका संसार लुट चुका था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश में टीमें बनाकर छापामारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म का मामला लग रहा है। पुष्टि व इलाज के लिए बच्ची को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। मेडिकल बुधवार सुबह होगा।

मासूम ने कहा- भईया ने मुझे मारा

घर पहुंचने के बाद पिता ने जब बेटी से पूछा कि उसकी हालत ऐसी कैसे हुई है तो बच्ची ने बताया कि लवली भईया ने उसे मारा और गलत हरकतें की। रोने पर उसका मुंह बंद कर दिया था। बच्ची के गुप्तांग से खून निकलता देख पिता ने पुलिस को सूचित कर दिया। मासूम ने बताया कि लवली पहले भी उससे इस तरह की हरकतें करता था और गलत जगह छूता था।

नशे का आदी है लवली

सामाजिक कार्यकर्ता व भोगपुर निवासी मनमीत सिंह विक्की ने बताया कि आरोपित लवली लंबे समय से नशे का आदी था। पिता की मौत और मां के चले जाने के बाद से ही वह चाचा के घर पर रह रहा था। घर में अकेली बच्ची को पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी