जालंधर में वूमेंस क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस में मनाई लोहड़ी, डाला गिद्दा और भंगड़ा

Jalandhar Lohri Celebration जालंधर में लोहड़ी सेलिब्रेट करने के लिए पहुंची महिलाओं के मनोरंजन के लिए तंबोला और अन्य फन गेम्स भी करवाए गए। कार्यक्रम के दौरान उनके लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का भी पूरा इंतजाम किया गया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 02:47 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 02:47 PM (IST)
जालंधर में वूमेंस क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस में मनाई लोहड़ी, डाला गिद्दा और भंगड़ा
जालंधर में शुक्रवार को महिलाओं के वूमेंस ग्रुप ने लोहड़ी मनाई। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में शुक्रवार को महिलाओं के वूमेंस ग्रुप ने बेहतरीन अंदाज में लोहड़ी मनाई। सभी महिलाएं पारंपरिक तरीके से फुलकारी, माथे पर टीका, परांदा और पंजाबी सूट में सज-धज के प्रोग्राम में शामिल हुईं। स्मृति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप की सभी महिलाओं ने खूब इंजॉय किया।

इस मौके पर लोहड़ी सेलिब्रेट करने के लिए पहुंची महिलाओं के मनोरंजन के लिए तंबोला और अन्य प्रकार के फन गेम का भी प्रबंध किया गया। इसके अलावा खाने के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का भी पूरा इंतजाम किया गया था, जिसका सदस्यों ने खूब लुत्फ उठाया। इसके बाद शुरू हुआ ढोल की थाप पर गिद्दे का कार्यक्रम, जिसमें सभी लेडीज़ ने ढोल की थाप के साथ पारंपरिक पंजाबी बोलियां और गाने गाकर भंगड़ा एवं गिद्दा डाला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को लोहड़ी के स्पेशल उपहार भी दिए गए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी