जालंधर में युवती ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, रिटायर्ड अधिकारी की है बेटी

जालंधर की रहने वाली महिला का आरोप था कि पति ने उसके जेवर गिरवी रख दिए। उस पर मायके से 50 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहा था। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 06:00 PM (IST)
जालंधर में युवती ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने  का आरोप, रिटायर्ड अधिकारी की है बेटी
जालंधर में 35 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, जालंधर। थाना डिवीजन सात क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और स्कूल खोलने के लिए 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का पिता रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी है। इस कारण पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार नहीं किया है।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी पठानकोट के युवक से करीब 8 साल पहले हुई थी। शादी के समय उसके परिवार ने ससुराल वालों की हर मांग पूरी की। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। स्कूल खोलने के नाम पर उसके पिता से उधार पैसे भी लिए। महिला का आरोप था कि पति ने उसके जेवर गिरवी रख दिए। उस पर मायके से 50 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहा था। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उसने जब मायके से पैसे लाने का विरोध किया तो पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह पठानकोट से मायके जालंधर आ गई और पिछले कुछ दिनों से यहीं रह रही है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन मामला बड़े रिटायर्ड अधिकारी की बेटी से जुड़ा होने के कारण चुप्पी साध ली है।

पति ने कहा, पत्नी की मर्जी से ही बनाए संबंध

पति के खिलाफ महिला ने अप्राकृतिक संबंधों से जुड़े सबूत पेश किए हैं। दूसरी ओर आरोपित पति का दावा है कि शादी के बाद पति-पत्नी ने शराब पीने से लेकर हर काम साथ में किया। पत्नी की मर्जी से ही उनके बीच अप्राकृतिक संबंध बने थे। ऐसे में यह आरोप आधारहीन है।

यह भी पढ़ें - Attari Retreat Ceremony: भारत माता की जयघोष से गूंजा अटारी बार्डर, रिट्रीट देखने पहुंचे 10 हजार लोग

chat bot
आपका साथी