जालंधर में नहीं दिखा बंद का असर, ई-वे बिल कानून के विरोध में व्यापारियों ने किया था ऐलान

जालंधर में ई-वे बिल कानून के विरोध में व्यापारियों के 26 फरवरी को भारत बंद का कोई असर नहीं दिखेगा। जिला व्यापार मंडल ने इसे लेकर कोई आह्वान नहीं किया है। इलाका स्तर पर बनी व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी इस तरह की सूचना होने से इंकार किया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:32 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:32 AM (IST)
जालंधर में नहीं दिखा बंद का असर, ई-वे बिल कानून के विरोध में व्यापारियों ने किया था ऐलान
जालंधर में सामान्य दिनों की तरह आज भी सभी बाजार खुलेंगे।

जालंधर, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया पर जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने व ई-वे बिल कानून के विरोध में व्यापारियों के 26 फरवरी को भारत बंद का शहर में कोई असर नहीं दिखेगा। कारण, जिला व्यापार मंडल ने इसे लेकर कोई आह्वान नहीं किया गया है। इसके अलावा इलाका स्तर पर बनी व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी इस तरह की सूचना होने से इंकार किया है।

दरअसल, वीरवार को इंटरनेट मीडिया पर मांगों को लेकर व्यापारियों द्वारा 26 फरवरी को बंद को लेकर प्रचार किया जाता रहा। उसे लेकर शहर के व्यापारियों व लोग असमंजस में रहे। जिला व्यापार मंडल के प्रधान पविंदर बहल ने कहा कि बंद को लेकर पंजाब इकाई द्वारा किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है।

द होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अटारी बाजार के प्रधान राजेश कपूर व बाजार शेखां शापकिपर एसोसिसएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह किवी ने कहा कि 26 फरवरी को सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहेंगे।

पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने की डीलर मार्जिन बढ़ाने की मांग

आसमान छूती कीमतों की वजह से पेट्रोल-डीजल की गिरती हुई बिक्री एवं बढ़ते हुए संचालन खर्च के चलते डीलर मार्जिन बढ़ाने की मांग की गई है। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा की तरफ से देश की तीनों प्रमुख तेल कंपनियों को इस संबंध में ईमेल भेजकर डीलर मार्जिन बढ़ाए जाने की वजह बताई गई है। उन्होंने पेट्रोल पंप डीलर्स की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया है।

परमजीत सिंह ने बताया कि तेल की बढ़ती हुई कीमतों की वजह से बिक्री में भारी गिरावट आई। डीलर मार्जिन को जनवरी 2018 से बढ़ाया जाए। चेतावनी दी कि 31 मार्च के बाद भारी आर्थिक संकट ङोल रहे पंपों की तालाबंदी शुरू हो जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी