जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू और पार्षद सुनीता रिंकू के घर बेटा हुआ है। शाम करीब 530 बजे बस स्टैंड के पास अस्पताल में सुनीता रिंकू ने बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों ही स्वास्थ्य हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:37 PM (IST)
जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पत्नी सुनीता रिंकू के साथ विधायक सुशील रिंकू। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता जालंधर। वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू और पार्षद सुनीता रिंकू के घर बेटा हुआ है। शाम करीब 5:30 बजे बस स्टैंड के पास अस्पताल में सुनीता रिंकू ने बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों ही स्वास्थ्य हैं। दोनों का यह पहला बच्चा है। अस्पताल में बड़ी गिनती में रिश्तेदार करीबी मित्र और पार्टी कार्यकर्ता बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चे का जन्म बस स्टैंड-मसंद चौक रोड स्थित भार्गव अस्पताल में शाम करीब 5:30 बजे हुआ है।मां-बेटे दोनों स्वस्थ हैं। 

विधायक सुशील रिंकू के घर शादी के 15 साल बाद बच्चे के जन्म हुआ है। इसकी खबर जैसे ही रिश्तेदारों, दोस्तों और समर्थकों को लगी, उन्हें बधाइयों के संदेश आने लगे। अस्पताल पहुंच बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा।

तबीयत ठीक न होने पर डॉक्टरों ने अस्पताल में कर लिया था भर्ती 

उनकी पत्नी डॉ. सुनीता रिंकू अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गईं थी लेकिन तबीयत ठीक महसूस ना होने पर डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। उस समय विधायक रिंकू पब्लिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे और पत्नी के अस्पताल में भर्ती के होने की सूचना मिलने के बाद वह कार्यक्रम निपटाकर अस्पताल पहुंचे। बच्चे के जन्म से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है और अस्पताल में बड़ी गिनती में रिश्तेदार, करीबी मित्र और पार्टी कार्यकर्ता बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। विधायक को देश-विदेश में रहने वाले संबंधियों और मित्रों से बधाई मिल रही है।

chat bot
आपका साथी