Jalandhar Weather Update : जालंधर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ, शहर में कई इलाकों में जलभराव

Jalandhar Weather Update जालंधर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 07:15 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 12:47 PM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ, शहर में कई इलाकों में जलभराव
जालंधर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में मंगलवार को आसमान में घने बादल छाने के साथ झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा। शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव होना शुरू हो गया। शहर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवाएं चल रही थी। बता दें कि संडे के बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल दर्ज होगा। इस दौरान तापमान में तो गिरावट होगी ही साथ ही लोगों को उमस व गर्मी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह फिर से मानसून सक्रिय हो जाएगा।

दरअसल, सोमवार को पाकेट रेन के कारण उमस में इजाफा हो गया था। हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। जिससे उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस कारण दिन भर तापमान अधिकतम 34 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीकेंड तक अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 तक पहुंचेगा। वहीं, मंगलवार से लेकर फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते है कि इस सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो जाएगी।

इधर, मौसम विभाग ने पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार से राज्य में तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है। इंडिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अधिकारियों के अनुसार नौ सितंबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है जबकि कुछ जिलों में कम व सामान्य बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों के साथ लगते जिलों होशियारपुर, रूपनगर और पठानकोट में अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान भी है। 10 सितंबर के बाद आसमान साफ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी