Jalandhar Weather Update : जालंधर में कल के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाने के साथ बारिश की भी संभावना

जालंधर में पिछले तीन दिनों से रोजाना आसमान में बादल छाए रहने तेज हवाएं चलने व बारिश के चलते सुहावने हुए मौसम ने मिजाज बदल लिया है। मंगलवार को सुबह और रात को मौसम ठंडा रहेगा जबकि दोपहर को तापमान में इजाफा होने से गर्माहट रहेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:13 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:13 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में कल के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाने के साथ बारिश की भी संभावना
जालंधर में कल के बाद मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में पिछले तीन दिनों से रोजाना आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने व बारिश के चलते सुहावने हुए मौसम ने मिजाज बदल लिया है। मंगलवार को सुबह और रात को मौसम ठंडा रहेगा जबकि दोपहर को तापमान में इजाफा होने से गर्माहट रहेगी। गर्मी और उमस की वजह से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों के दौरान भी मौसम यथावत रहेगा।

दरअसल, अगस्त माह में कमजोर चल रहा मानसून शुक्रवार को फिर से सक्रिय हो गया है। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना बन गया था। यह दौर तीन दिनों तक लगातार जारी रहने के बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई तो लोगों ने सितंबर में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस की।  इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. वीनित शर्मा बताते है कि दो दिनों के बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। जिससे सर्दी का सीजन जल्दी आ सकता है।

धक्का मारने वाला एएसआइ व परिवार को धमकी देने वाली उसकी बेटी फरार

जालंधर। गढ़ा निवासी बैंक कर्मी अश्विनी कुमार की मौत के मामले में फंसे एएसआइ रूप लाल और उसकी बेटी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए। पुलिस उनको पकड़ने के लिए उनके घर पहुंची लेकिन दोनों नहीं मिले। अश्विनी का बेटा मास्को से आज आ सकता है। उसके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम होगा। एसीपी हरिंदर सिंह ने बताया कि एएसआइ रूप लाल और उसकी बेटी खुशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है ताकि सारे मामले में सच्चाई सामने आ सके। अश्विनी कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी साथियों सहित उनके घर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी