Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज सुहावना रहेगा मौसम, शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

जालंधर में शुक्रवार को पहले तड़के तथा फिर बाद दोपहर हुई तेज बारिश का असर आने वाले 24 घंटे के दौरान सुहावने मौसम के साथ रहेगा। बीते सप्ताह वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 08:52 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज सुहावना रहेगा मौसम, शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
जालंधर में आज सुहावना रहे गा मौसम।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में शुक्रवार को पहले तड़के तथा फिर बाद दोपहर हुई तेज बारिश का असर आने वाले 24 घंटे के दौरान सुहावने मौसम के साथ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली रहेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, बीते सप्ताह वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

वहीं बुधवार तथा वीरवार के बाद शुक्रवार को तड़के से ही चली तेज आंधी तथा तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश से तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह गया। सप्ताह भर के भीतर पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हुआ है। जिसका असर वीकेंड पर कम तापमान  के साथ रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इस दौरान लोगों को अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी।

आंधी की वजह से बिजली के 14 पोल एवं पांच ट्रांसफार्मर खराब

शहर में बुधवार की देर शाम चली आंधी की वजह से बिजली के 14 पोल एवं पांच ट्रांसफार्मर खराब हुए। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रही। आंधी से रामामंडी के एकता नगर इलाके में 200 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हुआ। इस वजह से लगभग 100 घरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इसके अलावा लद्देवाली के बड़े क्षेत्र, चौगिट्टी, पुडा कांप्लेक्स, औद्योगिक क्षेत्र एवं शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली सप्लाई आंधी की वजह से प्रभावित रही। बिजली लाइनों के साथ लगे पेड़ की शाखाएं गिरने स ज्यादा नुकसान हुआ। इससे जालंधर में पावरकाम को 4.38 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी