Jalandhar Weather Update: जालंधर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंडा रहेगा वीकेंड

Jalandhar Weather Update पिछले कई दिनों तक आसमान में लगातार खिल रही धूप के चलते बढ़े तापमान के बाद शनिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस दौरान तड़के आसमान में धुंध की चादर बिछी रहने व गरज के साथ बादल छाई रहने की संभावना है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 08:11 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 08:11 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंडा रहेगा वीकेंड
शनिवार तड़के आसमान में धुंध की चादर बिछी रहने की संभावना है।

जालंधर, जेएनएन। पिछले कई दिनों तक आसमान में लगातार खिल रही धूप के चलते बढ़े तापमान के बाद शनिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस दौरान तड़के आसमान में धुंध की चादर बिछी रहने व गरज के साथ बादल छाई रहने की संभावना है। जिससे निश्चित रूप से वीकेंड ठंडा रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग की ओर से 13 फरवरी को लेकर दिए गए हैं। इस बीच तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में पूर्व विधायक बराड़ व डीसीपी डोगरा सहित 17 संक्रमित, एक मरीज की मौत

दरअसल पिछले कई दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है। जिस कारण कड़कती ठंड से लोगों ने काफी हद तक राहत महसूस की थी। लेकिन शुक्रवार रात को अचानक से आसमान में छाई धुंध व फिर से बढ़ी ठंड का असर शनिवार को भी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   रात 10.34 बजे जालंधर सहित पंजाब भर में भूकंप के झटके, डरे लोग घरों से निकले बाहर; देखें तस्वीरें

इस बीच बादल छाए रहने के साथ साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे निश्चित रूप से तापमान में गिरावट होगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताती है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में असमानता आ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह में भी कई दिन मौसम में गड़बड़ी का दौर बरकरार रहेगा। इस बीच लोगों को सेहत को लेकर अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी