Jalandhar Weather Updatye : जालंधर में देर रात बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आज भी छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम सुहावना बना रहने के संकेत दिए गए हैं। बीते सप्ताह के अंतिम दिनों में मानसून फिर सक्रिय हो गया था। जिसके चलते आसमान में बादल छाए रहे तथा बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट हो गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:33 AM (IST)
Jalandhar Weather Updatye : जालंधर में देर रात बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आज भी छाए रहेंगे बादल
जालंधर में देर रात हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में वीरवार को दिन भर धूप खिली रहने से गर्मी तथा उमस के कारण लोग दिन भर परेशान हो गए। वहीं देर रात अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। इस क्रम में आसमान में छाए घने बादल तथा तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते दिन भर उमस के कारण पसीने से तरबतर हो रहे लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दिन के समय अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर रात को 24 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम सुहावना बना रहने के संकेत दिए गए हैं।

दरअसल बीते सप्ताह के अंतिम दिनों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया था। जिसके चलते लगातार आसमान में बादल छाए रहे तथा बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट हो गई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद चलते लोगों ने सितंबर में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस की। वहीं वीरवार को दिन भर धूप खिली रहने के बाद देर रात अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहेगा।

पिछले सप्ताह लगातार बारिश होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद करीब 7 फीसदी तापमान में इजाफा हुआ था।  मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे थे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो 17 सितंबर के बाद आसमान साफ रहेगा और तापमान में बदलाव होगा। वही मौसम में ठंडक होने की भी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर Karan Aujala और Harjit Harman को महिला आयोग ने किया तलब, शराब से महिला की तुलना पर कंट्रोवर्सी

यह भी पढ़ें- Good News : पंजाब को मिला खूबरसूरत नया पर्यटन स्थल कथलौर सेंक्चुअरी, खूबियां जान आप भी खिंचे चले आएंगे

chat bot
आपका साथी