Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिन भर खिलेगी धूप, गर्म हवा लोगों को करेगी परेशान

Jalandhar Weather Update जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी दिन भर धूप खिली रहेगी। रविवार से लेकर रोजाना दोपहर के समय तल्ख धूप खिल रही है। जिसके चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 07:56 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिन भर खिलेगी धूप, गर्म हवा लोगों को करेगी परेशान
जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों को होगी परेशानी।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी दिन भर धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा। इस दौरान गर्मी का प्रकोप तो बढ़ेगा ही साथ ही गर्म हवा के थपेड़े लोगो की परेशानी बढ़ाएंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। हालांकि, इसके बाद भी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की आस नजर नहीं आ रही। दरअसल, रविवार से लेकर रोजाना दोपहर के समय तल्ख धूप खिल रही है। जिसके चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

इस बीच न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने के चलते लोगों को गर्मी ने खासा परेशान किया। आने वाले दिनों में तापमान तथा गर्मी का प्रकोप बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही गर्मी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कई दिनों तक गर्मी अपने यौवन पर रहेगी। इस दौरान लोगों को कोविड-19 के साथ-साथ गर्मी से बचाव को दी गई हिदायतों की पालना करनी होगी।

देवी तालाब मंदिर के कपाट बंद होने का समय बदला

उतर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ  श्री देवी तालाब मंदिर के कपट बंद होने के समय में तबदीली कर दी है। इस बात की जानकारी मंदिर प्रबंधक कमेटी के वित्त सचिव पर¨वदर बहल ने दी। उन्होंने बताया कि अब मंदिर के कपाट 8.30 बजे बंद होगे और शयन आरती आठ बजे होगी। मंदिर सुबह पांच बजे खुलेगा व शाम की आरती छह से सात बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Coronavirus Vaccination: पंजाब में 18+ की वैक्सीनेशन में लुधियाना नंबर वन, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- लुधियाना के साहनेवाल खुर्द में बाहरी लोगों को अंतिम संस्कार से पहले पुलिस व सरपंच को देनी होगी सूचना

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी