Jalandhar Weather Update : जालंधर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Jalandhar Weather Update जालंधर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले दो दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर तेज धूप खिली रहने के संकेत थे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:59 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को मिली गर्मी से राहत
जालंधर में वीरवार सुबह बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले दो दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर तेज धूप खिली रहने के संकेत थे। लेकिन सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। हालांकि इससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली नहीं है। लिहाजा 3 डिग्री के लगभग अधिकतम तापमान में गिरावट लोगों को कुछ समय के लिए राहत दे सकती है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। दरअसल सप्ताह की शुरुआत से लेकर रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रहने तथा उमस के चलते अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

इस कारण पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को गर्मी के प्रकोप ने खासा परेशान किया। वही वीरवार को भी तेज धूप खिली रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को लगातार गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। वहीं सप्ताह के अंत तक मौसम की स्थिति यथावत रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी