Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिली रहेगी, उमस बढ़ाएगी लोगों की परेशानी

Jalandhar Weather Update जालंधर में आज भी तेज धूप खिली रहेगी। उमस लोगों की परेशानी बढ़ा देगी। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में इजाफा होना तय है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:23 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 08:23 AM (IST)
Jalandhar Weather Update :  जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिली रहेगी, उमस बढ़ाएगी लोगों की परेशानी
Jalandhar Weather Update जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिली रहेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में शुक्रवार को तापमान में भारी इजाफा हो जाएगा। कारण इस दिन सुबह से लेकर दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। इसके साथ ही उमस लोगों की परेशानी बढ़ा देगी। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में इजाफा होना तय है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। हालांकि इसके साथ ही आने वाले कई दिनों तक मौसम साफ बना रहने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें-  बठिंडा की रितिका ने पेड़ों की छाल से बनाया 100 साल तक चलने वाला कपड़ा, नागालैंड में बिताए संघर्ष भरे दिन

दरअसल अक्टूबर महीने के शुरुआत से लेकर लगातार दो दिन हुई पॉकेट रेन के चलते भारी उमस बढ़ गई थी। वहीं तापमान में इजाफे के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर आने वाले दिनों में धूप खिली रहने से तापमान में और भी इजाफा हो सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद तड़के तथा देर रात को लोग ठंड भी महसूस कर रहे हैं। लेकिन दोपहर को अधिकतर समय धूप खिली रहने के चलते फिलहाल गर्मी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब रोडवेज को मिल सकते हैं अवैध बसें रोकने के अधिकार, मंत्री के आदेश पर तलाशी जा रही संभावनाएं

वहीं मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर माह के मध्यांतर तक मौसम यथावत ही रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि फिलहाल लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। कारण इस बार मानसून भी कमजोर रहा था जिसका असर तापमान पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कई दिनों तक धूप लोगों की परेशानी बढ़ाए रखेगी।

यह भी पढ़ें-   Punjab Politics: पार्टी की फूट मिटाने के लिए मजीठिया बनाए जा सकते हैं खडूर साहिब से शिअद प्रत्याशी

chat bot
आपका साथी