Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को हुआ ठंड का अहसास

Jalandhar Weather Update जालंधर में मंगलवार तथा बुधवार के बाद वीरवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। शहर में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जिसका असर 24 सितंबर तक रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:06 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:06 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में सुबह से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को हुआ ठंड का अहसास
Jalandhar Weather Update जालंधर में सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में मंगलवार तथा बुधवार के बाद वीरवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। शहर में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना जताई थी। जिसके चलते तापमान में तो निश्चित रूप से गिरावट होगी ही, साथ ही लोगों को गर्मी से भी निजात मिलेगी। हालांकि इसके साथ ही 24 सितंबर तक मौसम यथावत रहने के की संभावना भी जताई जा रही है।

दरअसल, बीते सप्ताह अधिकतर दिन पॉकेट रेन होने से उमस में भारी इजाफा हो गया था। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को गर्मी तथा उमस से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं इस सप्ताह के शुरुआत से लेकर मौसम ने करवट ले ली है। जिसके तहत मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

इस कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ बुधवार को अधिकतम 29 तथा न्यूनतम 2 डिग्री की गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जिसका असर 24 सितंबर तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान तापमान में और भी गिरावट हो जाएगी।

कारोबार प्रभावित, फसल के लिए बेहतर है बारिश

रैनक बाजार के दुकानदार अशोक सोबती बताते हैं कि श्राद्ध के कारण पहले से ही कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। अब दो दिनों से हो रही बारिश के कारण ग्राहक बाजार नहीं आ रहे हैं। इसी तरह कृषि विशेषज्ञ डा. नरेश गुलाटी बताते हैं कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी है।

यह भी पढ़ें- Jalandhar Today 23th September 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

chat bot
आपका साथी