Jalandhar Weather Update : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, मिली उमस से राहत

छुट्टी वाले दिन की सुबह गर्मी से दो-चार हो रहे लोगों ने बारिश के कारण राहत की सांस ली। इस दौरान सुबह के समय अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान गिरकर 30 डिग्री रह गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:27 PM (IST)
Jalandhar Weather Update : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, मिली उमस से राहत
Jalandhar Weather Update : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, मिली उमस से राहत

जालंधर, जेएनएन। रविवार की सुबह सूर्य की प्रचंड किरणें तथा उमस के कारण पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को दोपहर होते ही बारिश ने राहत दे दी। करीब आधे घंटे तक पड़ी बौछारों के कारण मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान आसमान में गरज के साथ छाए बादल तथा हवाओं के कारण तापमान में भी सुबह के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।

कमजोर मानसून के चलते शनिवार दोपहर को कुछ समय के लिए हुई बारिश के बाद खिली धूप में उमस बढ़ा दी थी। यह दौर रविवार सुबह भी बरकरार रहा। इस कारण छुट्टी वाले दिन की सुबह गर्मी से दो-चार हो रहे लोगों ने बारिश के कारण राहत की सांस ली। इस दौरान सुबह के समय अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान गिरकर 30 डिग्री रह गया। वहीं दोपहर के समय घरों से निकले लोगों के लिए बारिश ने कई तरह की परेशानियां खड़ी कर दी। जबकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में भी मौसम यथावत बने रहने की बताई जा रही है।

जालंधरः रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। इस कारण आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इससे पहले शनिवार को बारिश ने चंद मिनटों के लिए ही शहरवासियों को राहत दी। उसके बाद निकली तेज धूप ने उमस और बढ़ा दी। शुक्रवार को कमजोर मानसून के चलते इस बार चालू सीजन के बावजूद लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। बीते सप्ताह में एक-दो दिन छोड़कर लोग मानसून की बौछार को तरसते रहे। यही कारण रहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद तमाम तरह के बाजार खोलने की इजाजत देने के बावजूद बाजारों में खरीदारों की संख्या कम ही रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी