Jalandhar Weather Update : जालंधर में तेज बारिश, गेंहू की फसल को भारी नुकसान की आशंका

Jalandhar Weather Update जालंधर में शनिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह की शुरुआत से ही बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही चली तेज हवा में तथा बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:37 PM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में तेज बारिश, गेंहू की फसल को भारी नुकसान की आशंका
जालंधर में बारिश के बाद तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री तक पहुंच गया है।

जालंधर, जेएनएन। जिले में शनिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह की शुरुआत से ही बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही चली तेज हवा व बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। पिछले कई दिनों से अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री तक पहुंच गया है।

उधर, बारिश के कारण गेंहू की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूबे में इस समय गेंहू के कटाई जोरों पर हैं। अधिकतर फसल या तो खेतों में पड़ी है, या फिर मंडियों में खुले आसमान के तले पड़ा है। शनिवार दोपहर को अचानक हुई बारिश ने किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर पहले से चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन ज्यादातर मंडियों में गेंहू ढकने का कोई प्रबंध नहीं किया गया।

बता दें कि सप्ताह की शुरुआत से लेकर दोपहर के समय खिल रही तल्ख धूप के चलते गर्मी से दो चार हो रहे लोगों को शुक्रवार को बदले मौसम के मिजाज ने राहत दी। इसके बाद वीकेंड पर भी आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है। इस बारे में मौसम से डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा। इस दौरान मंडी के में पड़ी खुले में पड़ी फसल की संभाल को लेकर विभाग को गंभीर होना होगा। वहीं दूसरी तरफ सेहत को लेकर लोगों भी सजग रहने की जरूरत है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी