Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी खिलेगी तेज धूप, तापमान में होगा मामूली इजाफा

जालंधर में शनिवार के बाद अब रविवार को भी दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। बावजूद इसके लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। शनिवार को दिन भर अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:34 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी खिलेगी तेज धूप, तापमान में होगा मामूली इजाफा
जालंधर में आज भी तेज धूप खिली रहेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शनिवार के बाद अब रविवार को भी दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में मामूली इजाफा हो जाएगा। बावजूद इसके लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। कारण, तड़के व रात के समय न्यूनतम तापमान की दर 10 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगी। इस दौरान ठिठुरन तो बढ़ेगी ही साथ ही धुंध की भी संभावना बनी रहेगी।

दरअसल, नवंबर माह के मध्यांतर से पहले न्यूनतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान लुढ़ककर इन दिनों 10 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। हालांकि बीते कुछ कुछ दिन पूर्व यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी रह चुका है। लेकिन इन दिनों दोपहर के समय खिल रही तेज धूप के चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।

शनिवार को दिन भर अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि अगले सप्ताह की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप मैदानी इलाकों पर असर डाल रहा है।

मर्डर केस में रिंकू और बिल्ला की तलाश में रेड

संस, जालंधर : बस स्टैंड पर गत रविवार रात 19 साल के अनिकेत की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित संदीप कुमार उर्फ रिंकू व बिल्ला की तलाश में छापेमारी की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। थाना छह की पुलिस ने रिंकू व बिल्ला के अलावा चार अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक अनिकेत के रिश्तेदार रवि के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने कई संदिग्धों को राउंडअप करते हुए उनसे भी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें-  गलती से बार्डर पार कर भारत में दाखिल हुआ नाबालिग लड़का, BSF ने पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा

chat bot
आपका साथी