Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दोपहर को खिलेगी तेज धूप, रात को गिरेगा तापमान; 206 के पार हुआ AQI

Jalandhar Weather Update जालंधर में आज दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। वहीं रात को तापमान कम होने के बाद लोग ठंड भी महसूस करेंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 08:45 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दोपहर को खिलेगी तेज धूप, रात को गिरेगा तापमान; 206 के पार हुआ AQI
जालंधर में आज दोपहर को खिलेगी तेज धूप।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार व शनिवार की तरह रविवार को भी दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। इस दौरान लोगों को सर्द हवा से कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं, रात को तापमान कम होने के बाद लोग ठंड भी महसूस करेंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। हालांकि सुबह तथा रात के समय न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने के बाद लोगों को सर्द हवाओं का कहर भी झेलना पड़ेगा। बता दें कि जालंधर में आज एक्यूआइ 206 इंडेक्स दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले 221 था जोकि खराब था। वहीं दीवाली की अगली एक्यूआइ 345 खतरनाक स्थिति में था।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। इस बीच लोगों को गर्मी तथा उमस से तो पूरी तरह से राहत मिल ही गई है साथ ही ठंड का एहसास भी होने लगा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर सर्द हवाओं के साथ पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह के अंतिम दिनों में सर्दी बढ़ जाएगी।

इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास लुढ़क जाएगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर सर्दी के रूप में पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के अंतिम दिनों में आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के बाद तापमान में और भी गिरावट होनी तय है।

यह भी पढ़ें- एसओआइ ने लड़कियों को दी अहम जिम्मेदारियां

भोगपुर में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के दिशानिर्देशों पर पार्टी महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया से सलाह कर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (एसओआइ) दोआबा जोन-1 के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली ने संगठन का विस्तार कर नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत एडवोकेट ¨पकी राजपूत को जिला जालंधर का इंचार्ज, एडवोकेट लवदीप कौर को जिला होशियारपुर का इंचार्ज, एडवोकेट हरसिमरनजीत कौर को जिला होशियारपुर का इंचार्ज, एडवोकेट हरसिमरनजीत कौर को जिला होशियारपुर का उप इंचार्ज, एडवोकेट मंदीप कनवर को जिला नवांशहर का इंचार्ज, एडवोकेट बलराज सिंह को जिला नवांशहर का उप इंचार्ज नियुक्त किया है।

chat bot
आपका साथी