Jalandhar Weather Update: जालंधर में सप्ताह के अंत तक साफ रहेगा आसमान, आज खिलेगी धूप

Jalandhar Weather Update जालंधर में बुधवार को सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी। इसके बाद पूरा सप्ताह आसमान साफ रहेगा। पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही धूप का दौर अगले कई दिनों तक यथावत रहेगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 07:22 AM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 07:22 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में सप्ताह के अंत तक साफ रहेगा आसमान, आज खिलेगी धूप
जालंधर में बुधवार को सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी।

जालंधर, जेएनएन। बुधवार को सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी। इसके बाद पूरा सप्ताह आसमान साफ रहेगा। पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही धूप का दौर अगले कई दिनों तक यथावत रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों को लेकर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में इजाफे का दौर भी निरंतर जारी रहेगा। वहीं, सुबह और रात को ठंड रहेगी।

यह भी पढ़ें -   Jalandhar Today 16th February ः आज खुलेगी प्रत्याशियों के भाग्य की पिटारी, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

दोपहर को धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार को दोपहर को धूप खिलेगी और   तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा धूप खिलने से लोगों को पूरा सप्ताह रही कड़कती ठंड से राहत मिलेगी। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बीते सप्ताह तड़के व रात को आसमान में धुंध छाने तथा शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, जो इस सप्ताह बढ़कर 12 तक पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि सप्ताह भर लगातार धूप खिलने से मौसम के मिजाज में भी परिवर्तन हो सकता है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताते है कि फरवरी के अंत तक तड़के तथा रात को तापमान में गिरावट होती रहेगी।  दोपहर के समय खिल रही धूप लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी। लेकिन फिलहाल लोगों को गर्म वस्त्र पहनने से परहेज नहीं करना चाहिए। खासकर बुजुर्ग व बच्चों को बदलते मौसम में अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत है। इसके अलावा हमें घर से बाहर जाते समय गर्म कपड़े जरूर पहन कर जाना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी